लाइफ स्टाइल

इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामफल का सेवन

Apurva Srivastav
15 Feb 2023 1:58 PM GMT
इन लोगों को नहीं करना चाहिए जामफल का सेवन
x
यदि आपको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो अमरूद न खाएं
अमरूद को जामफल भी कहते हैं। यह पक जाता है तो बहुत मीठा लगता है। कच्चा और पका दोनों ही तरह का अमरूद खाना फायदेमंद है। यह कब्ज के लिए रामबाण है। हालांकि अमरूद खाने के भी नियम है। नियम से नहीं खाने के नुकसान भी है। आओ जानते हैं कि किसे नहीं खाना चाहिए अमरूद।
1. अमरूद का सेवन खाली पेट नहीं करना चाहिए। पेटदर्द की समस्या होने लगती है।
2. यदि को ठंड या सर्दी-खांसी की परेशानी है, तो ऐसे में अमरूद न खाएं।
3. यदि आपकी तासीर ठंडी है तो भी अमरूद न खाएं क्योंकि अमरूद की तासीर भी ठंडी होती है।
4. गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को अमरूद के सेवन से परहेज करना चाहिए।
5. सर्जरी के दौरान और सर्जरी के बाद अमरूद डॉक्टर की सलाह से ही खाएं।
6. अमरूद ब्‍लड शुगर लो करता है। ऐसे में जिन्‍हें डायबिटीज है उन्‍हें नहीं खाना चाहिए।
7. यदि आपको लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो अमरूद न खाएं।
8. खून की कमी, किडनी में समस्या या सिरदर्द की शिकायत है तो अमरूद न खाएं।
9. किसी भी प्रकार से पेट की कोई गंभीर समस्या है तो अमरूद न खाएं।
10. ज्यादा अमरूद खाने से सूजन, पेट फूलना और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story