लाइफ स्टाइल

इम्यूनिटी मजबूत करेंगे ये न्यूट्रिशन रिच फूड

Bharti sahu
6 Sep 2022 1:52 PM GMT
इम्यूनिटी मजबूत करेंगे ये न्यूट्रिशन रिच फूड
x
स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी डाइट बहुत ही आवश्यक है। खाने में पोषक तत्वों का शामिल करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है

स्वस्थ शरीर के लिए अच्छी डाइट बहुत ही आवश्यक है। खाने में पोषक तत्वों का शामिल करके शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लोगों को उजागर करने के लिए हर साल 1 से 7 सितंबर तक नेशनल न्यूट्रिशन वीक मनाया जाता है। यह सप्ताह अच्छे खान-पान और पोषण के महत्व को बताने के लिए मनाया जाता है। इस सप्ताह के अंतर्गत लोगों के अंदर जागरुकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम सरकार के द्वारा आयोजित किए जाते हैं। देश में आज भी लाखों बच्चे कुपोषण से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों में जागरुकता फैलाने के लिए हर साल यह सप्ताह मनाया जाता है। आपको आज कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे जो न्यूट्रिशन रिच हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...

आलू
आलू हर सब्जी के साथ इस्तेमाल होने वाला फूड है। इसमें पौटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, कॉपस, मैंगनीज, विटामिन-सी, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आप इसको अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं
ब्लूबेरी
आप ब्लूबेरी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। ब्लूबेरी भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी मानी जाती है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, एंथोसायनिन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने में सहायता करते हैं।
अंडा
अंडे में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए आप इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, कोलीन जैसे कई सारे न्यूट्रीशंस पाए जाते हैं। इसके अलावा अंडे में ल्यूटिन और जैक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स की भी काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायता करते हैं। आप अंडे का सेवन करके शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
सालमन फिश
आप सालमन फिश खा सकते हैं। सालमन फिश भी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें ओमेगा-3, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हफ्ते में एक या फिर दो बार आप इसका सेवन कर सकते हैं।
ग्रीन स्मूदी
आप ग्रीन स्मूदी भी पी सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करेगी। हरी सब्जियों से तैयार की गई इस स्मूदी में कई तरह के पोषक तत्व शामिल होते हैं। यह पोषक तत्व शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में भी सहायता करते हैं। यदि आप हरी सब्जियां नहीं खा सकते तो इनसे तैयार की गई स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। पालक, ककड़ी, आंवला से तैयार की गई स्मूदी पी सकते हैं। पालक और आंवला में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-सी, बीटा, कैरोटीन भी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाते हैं। यह आपके शरीर को बीमारियों से बचाने में भी सहायता करते हैं।


Next Story