लाइफ स्टाइल

हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए ये पोषक तत्व भी हैं जरूरी, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल

Tulsi Rao
18 Jun 2022 12:16 PM GMT
हीमोग्लोबिन की कमी दूर करने के लिए ये पोषक तत्व भी हैं जरूरी, आज ही करें अपनी डाइट में शामिल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने से कई नुकसान हो सकते हैं। इससे शरीर में खून की मात्रा कम हो जाती है और एनीमिया जैसी गंभीर समस्या होने का खतरा रहता है। कई स्थितियों में यह समस्या आपके लिए जानलेवा साबित हो सकती है। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं और बुजुर्गों में होने की आंशका रहती है। प्रेगनेंसी में भी खून की कमी मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि ऐसा नहीं है कि पुरूषों में इसकी कमी नहीं होती है। हीमोग्लोबिन की कमी दिखाती है कि आपके शरीर में एक खास तरह के प्रोटीन की कमी हो रही है। हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है, जो लाल रक्त कोशिकाओं में मिलता है और ऑक्सीजन पूरे शरीर में फैलाने का काम करता है। इस प्रोटीन की कमी से शरीर में खून की कमी हो सकती है। इसलिए ये बेहद जरूरी है कि आप सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का सेवन करें ताकि हीमोग्लोबिन की कमी न हो।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले पोषक तत्व (Nutrients to Increase Hemoglobin)
1. प्रोटीन को खाने में करें शामिल
आमतौर पर लोग हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आपको आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है लेकिन क्या आपको पता है कि हीमोग्लोबिन की सही मात्रा के लिए आपको प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों का भी सेवन जरूर करना चाहिए। इससे शरीर की कोशिकाओं के निर्माण और रखरखाव में मदद मिलती है। इसके लिए आप अपने आहार में अंडे, दूध, मछली, सोयाबीन और सभी प्रकार की दालों का सेवन कर सकते हैं। यह आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
2. विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थ
क्या आपको पता है कि विटामिन सी आय़रन के अवशोषण के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में शरीर में आय़रन की मात्रा को अवशोषित करने के लिए आपको विटामिन सी का भी भरपूर मात्रा में सेवन करना चाहिए। इसके लिए आप विटामिन सी युक्त फलों और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो संतरा, तरबूज, टमाटर और अन्य फलों का सेवन भी कर सकते हैं।
3. आयरन की मात्रा है जरूरी
हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार के लिए आयरन एक जरूरी मिनरल है। यह एक प्रोटीन है, जो ब्लड की मदद से सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा यह आपके इम्यून सिस्टम और शरीर के तापमान को भी नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही शरीर के कई कार्यों में भी मदद करता है। इसके लिए आप हरी पत्तेदार सब्जियां, किशमिश, खजूर, सूखा मेवा और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। इससे हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार हो सकता है।
4. फोलिक एसिड की मात्रा
बी-कॉम्पलेक्स विटामिन फोलिक एसिड लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है। इसका सेवन आप भरपूर मात्रा में कर सकते हैं। आप चाहे तो शरीर में फोलिक एसिड की कमी को पूरा करने के लिए मूंगफली, चिकन, अंकुरित अनाज और साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।
इसके अलावा आपको अपने खानपान के समय और तरीके में भी बदलाव करना पड़ सकता है क्योंकि कई बार अगर हम समय पर खाना नहीं खाते हैं, तो उससे भी हमारी परेशानी बढ़ जाती है। काम करने वाली महिलाएं या बुजुर्ग कई बार सुबह के नाश्ते या खाना खाने में देरी कर देते हैं, जिसकी वजह से उनके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। इसलिए आपको हमेशा अपनी डाइट के अनुसार सभी पोषक तत्वों का सेवन करना चाहिए और सही समय पर करना चाहिए ताकि उसका भरपूर लाभ आपको मिल सके। वरना शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी से आपको नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आपको भरपूर मात्रा में पानी और ड्राई फ्रूट्स रोजाना खाने की आदत डालें। इससे काफी लाभ मिल सकता है।
कितनी होनी चाहिए हीमोग्लोबिन की मात्रा
हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि हीमोग्लोबिन की मात्रा कितनी होनी चाहिए ताकि आप उस हिसाब से आहार को शामिल कर सकें। पुरूषों में हीमोग्लोबिन 13.5 ग्राम/ डीएल होना चाहिए और महिलाओं में 12 ग्राम/डीएल होना चाहिए। इससे कम मात्रा होने पर आपको एनीमिया की समस्या हो सकती है।


Next Story