लाइफ स्टाइल

मानसून सीजन के लिए बेस्ट हैं ये नेल पेंट कलर्स, हाथों को बनाएंगे खूबसूरत

SANTOSI TANDI
27 Jun 2023 10:52 AM GMT
मानसून सीजन के लिए बेस्ट हैं ये नेल पेंट कलर्स, हाथों को बनाएंगे खूबसूरत
x
नेल पेंट कलर्स, हाथों को बनाएंगे खूबसूरत
जब भी ब्यूटी की बात आती है तो महिलाओं के पास कई सारे ऐसे टॉपिक होते हैं जिनके बारे में आसानी से लंबे समय तक बात कर सकती हैं। ऐसे ही अपने लुक को परफेक्ट दिखाने के लिए अलग-अलग तरह के टिप्स को भी ट्राई करती हैं। लेकिन इस बार आपको किसी टिप्स को फॉलो नहीं करना है बल्कि सीजन के हिसाब से अपने नाखूनों के लिए नेल पेंट कलर को चूज करना है।
मानसून सीजन शुरू हो गया है ऐसे में आपको भी अपने लुक को अपग्रेड कर लेना चाहिए। खासकर अपने नेल पेंट कलर को यही आपके हाथों को खूबसूरत बनाएंगे। इसके लिए आप यहां बताए गए कलर को नाखूनों पर लगा सकती हैं।
ग्रे कलर नेल पेंट
अक्सर महिलाएं अपने आउटफिट से मैच करके नेल पेंट लगाती हैं। कुछ ऐसी होती हैं जो नाखूनों को सिंपल रखना पसंद करती हैं। लेकिन आपको अगर मानसून सीजन में ट्रेंडी लुक क्रिएट करना है तो इसके लिए हाथों में भी अच्छे कलर की नेल पेंट को लगाना होगा जिसके लिए आप ग्रे कलर को चूज कर सकती हैं।
इसमें आप डबल शेड का इस्तेमाल भी कर सकती हैं वरना शिमर ग्रे नेल पेंट लगा सकती हैं। इसमें आपको अलग-अलग ग्रे कलर मिल जाएंगे। जिसे आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से नाखूनों पर लगाएं।
न्यूड शेड नेल पेंट कलर
अगर आपकी स्किन टोन ब्राइट है तो ऐसे में आप न्यूड शेड नेल पेंट (स्किन टोन के हिसाब से नेल पेंट कलर) कलर को अपने हाथों में लगा सकती हैं। इस तरह के कलर मानसून सीजन के लिए परफेक्ट होते हैं साथ ही दिखने में सिंपल होते हैं। अगर आपको इसमें कुछ एक्सपेरिमेंट कराना है तो इसके साथ किसी भी डार्क कलर को मैच कर सकती हैं वरना कलर को कॉन्ट्रास्ट करके भी लगा सकती हैं। आजकल तो एक्सेसरीज भी नेल पेंट के साथ लगाई जाती है।
पिंक कलर नेल पेंट
पिंक कलर लड़कियों को काफी पसंद होता है। अगर आपको भी पिंक कलर पसंद है तो इस कलर की नेल पेंट को आप इस मानसून सीजन में अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसमें आपको डार्क, लाइट हर तरीके के कलर मिल जाएंगे। आप चाहे तो कॉन्ट्रास करके इन्हें नाखूनों पर लगा सकती हैं।
टिप्स: अगर आप एक्सटेंशन करा रही हैं तो पिंक कलर के साथ ग्लीटर भी ट्राई कर सकती हैं।
इन बातों का रखें खास ध्यान
जब भी नेल पेंट लगाएं तो अपने नेल्स (नेल पेंट शेड) को अच्छे से फाइल जरूर कर लें।
नेल पेंट के एक कोट के सूखने के बाद ही दूसरा कोट नाखूनों पर लगाएं।
इस बात का ध्यान रखें की नेल पेंट की क्वालिटी अच्छी हो।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story