लाइफ स्टाइल

नेब्युलाइजर से जुड़े ये मिथ्स हैं बेहद झूठ

Manish Sahu
1 Oct 2023 3:47 PM GMT
नेब्युलाइजर से जुड़े ये मिथ्स हैं बेहद झूठ
x
लाइफस्टाइल: कई बार बीमार होने पर डॉक्टर रोगी को नेब्युलाइजर का इस्तेमाल करने की सलाह देता है। किसी तरह की सांस की समस्या को दूर करने में नेब्युलाइजर काफी उपयोगी होते हैं। यही कारण है कि अक्सर जिन लोगों को अस्थमा होता है, उनके लिए दवाइयों से ज्यादा नेब्युलाइजर का इस्तेमाल करना अधिक प्रभावशाली हो सकता है।
आज के समय में नेब्युलाइजर को लेकर लोगों को बहुत अधिक जागरुक बनाने की कोशिश जारी है। लेकिन इसके बावजूद भी लोग अभी तक कई तरह के भ्रम या मिथ्स को ही सच मानते हैं। वास्तव में नेब्युलाइजर की मदद से दवाओं को आसानी से सांस के माध्यम से श्वसन प्रणाली में पहुंचाया जा सकता है।
इसलिए, ये अधिक बेहतर तरीके से काम करते हैं। इस बात को जानने के बाद भी कुछ लोग नेब्युलाइजर को लेकर कुछ झूठ को ही सच मानते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपकेा नेब्युलाइजर से जुड़े कुछ मिथ्स और उनकी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं-
मिथ 1- नेब्युलाइजेशन के लिए दवा की हाई डोज चाहिए होती है
सच्चाई- बहुत से लोग यह मानते हैं कि नेब्युलाइजेशन के लिए दवा की हाई डोज चाहिए होती है। ऐसा शायद उन्हें इसलिए भी लगता है क्योंकि नेब्युलाइजर का इस्तेमाल करते समय आपको थोड़ा अतिरिक्त समय खर्च करना पड़ता है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।
नेबुलाइजर वास्तव में लिक्विड मेडिसिन को मिस्ट या एरोसोल के रूप में परिवर्तित कर देता है ताकि इसे सांस के जरिए इसे सीधे फेफड़ों तक पहुंचाया जा सके।
चूंकि दवा सीधे फेफड़ों में पहुंचती है, इसलिए आपको अपेक्षाकृत कम खुराक की जरूरत होती है। वास्तव में नेबुलाइज्ड दवाओं की खुराक ओरल दवाओं की तुलना में 10 से 20 गुना कम होती है।
इसे भी पढ़ें- दवा से कम नहीं हैं आपकी किचन में रखें ये 5 जादुई मसाले
मिथ 2- नेब्युलाइजेशन का असर होने में अधिक समय लगता है
सच्चाई- कुछ लोगों का यह भी मानना होता है कि गोलियों या लिक्विड दवाओं की तुलना में नेब्युलाइजेशन का असर होने में अधिक समय लगता है। जबकि यह भी पूरी तरह से एक मिथ है। (लेटकर मेडिटेशन करने का तरीका जानिए)
चूंकि नेब्युलाइजेशन के दौरान दवा सीधे शरीर के रोगग्रस्त या प्रभावित एरिया में पहुंचाई जाती है, तो यह अपेक्षाकृत जल्दी असर करती है। वास्तव में यह किसी भी सिरप या टैबलेट की तुलना काफी कम समय में अपना असर दिखाती है।
इसे भी पढ़ें- इन 5 आदतों को बनाइए रूटीन का हिस्सा, मूड स्विंग से मिलेगी परमानेंट आजादी
मिथ 3- नेब्युलाइजेशन का उपयोग केवल अस्थमा से पीड़ित लोग ही कर सकते हैं
सच्चाई- यह सच है कि अस्थमा से पीड़ित लोगों को नेब्युलाइजर का इस्तेमाल करके काफी लाभ मिलता है, लेकिन नेब्युलाइज़ेशन का उपयोग केवल अस्थमा रोगियों के लिए नहीं है। इसका उपयोग ब्रोंकाइटिस, अस्थमा, सीओपीडी, सिस्टिक फाइब्रोसिस और ब्रोन्किइक्टेसिस सहित कई सांस से जुड़ी समस्याओं में जल्दी राहत प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।
Manish Sahu

Manish Sahu

    Next Story