- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हरियाली तीज के लिए...
लाइफ स्टाइल
हरियाली तीज के लिए घेवर बनाते समय नहीं करनी चाहिए ये गलतियां
Manish Sahu
12 Aug 2023 12:55 PM GMT

x
लाइफस्टाइल: हरियाली तीज एक ऐसा अवसर है, जो विवाहिता महिलाओं के लिए बेहद ही खास माना जाता है। इस दिन ना केवल महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, बल्कि शाम के समय कई तरह के पकवान बनाए व खाए जाते हैं। चूंकि यह एक शुभ अवसर है, इसलिए कुछ ना कुछ मीठा अवश्य बनाया जाता है।
इनमें भी घेवर बनाने व खाने की परंपरा है। कई लोग जहां बाजार से घेवर खरीदकर लाते हैं तो कुछ इसे घर पर ही बनाते हैं। घेवर एक पारंपरिक राजस्थानी मिठाई है, जिसे बनाना इतना भी आसान नहीं है। इसलिए, इसे बनाते समय कुछ गलतियां होने की संभावना काफी बढ़ जाती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिसे लोग अक्सर घर पर घेवर बनाते हुए कर बैठते हैं-
बैटर की कंसिस्टेंसी पर ध्यान ना देना
जब आप घर पर घेवर बना रही हैं तो आपको बैटर की कंसिस्टेंसी पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। वह बहुत अधिक गाढ़ा या फिर पतला नहीं होना चाहिए। अगर बैटर बहुत अधिक गाढ़ा होता है तो इससे घेवर के हार्ड होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। वहीं दूसरी ओर, अगर बैटर बहुत पतला है, तो ऐसे में घेवर की शेप को बनाए रखना मुश्किल होता है। इससे वह तलते समय बिखर सकता है।
बैटर को ओवरमिक्स करना
जब आप घेवर का बैटर बना रहे हैं तो उसे मिक्स करते हुए आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि आप इसे ओवर मिक्स ना करें। जब आप इसे ओवर मिक्स करती हैं तो इससे घेवर गाढ़ा और भारी हो सकता है
ठंडे पानी का इस्तेमाल ना करना
जब आप घेवर के लिए बैटर तैयार कर रही हैं तो उस दौरान छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर बैटर परफेक्ट नहीं होता है तो घेवर भी सही ढंग से नहीं बनता है। अक्सर बैटर बनाते समय लोग नॉर्मल या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करते हैं, जबकि आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे घेवर तलते समय अधिक तेल सोख सकता है। बेहतर होगा कि आप इसका बैटर बनाते समय ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।
रेस्टिंग टाइम ना देना
जब आप घेवर बनाते हैं तो उसे तलने के बाद ना केवल सावधानीपूर्वक उसे हैंडल करना जरूरी होता है, बल्कि तलने के बाद घेवर को ठंडा होने के लिए रेस्टिंग टाइम देना चाहिए। अगर आप इसे ठंडा होने व जमने के लिए समय नहीं देते हैं तो इससे चाशनी में भिगोने पर वह टूट सकता है। हमेशा उसे तलने के बाद प्लेट पर जाली रखकर उस पर रखें ताकि अतिरिक्त घी (घी का इस्तेमाल) या तेल आसानी से निकल जाए।
चाशनी बनाने में गड़बड़ी करना
घेवर की मिठास चाशनी से आती है और इसलिए उसका सही तरह से बनना बेहद आवश्यक है। सबसे पहले तो आपको पानी व चीनी की मात्रा का अंदाजा होना चाहिए। अगर आप एक कप चीनी ले रहे हैं तो उसके साथ आधा कप पानी पर्याप्त है। आप उसे घुलने तक गर्म करें। ध्यान रखें कि चाशनी बहुत अधिक पतली या गाढ़ी नहीं होनी चाहिए। एक तार की चाशनी घेवर के लिए सही मानी जाती है। अगर चाशनी बहुत अधिक पतली होती है तो इससे घेवर सॉफ्ट हो सकता है। साथ ही, एकदम गरम चाशनी भी घेवर के ऊपर नहीं डालनी चाहिए।

Manish Sahu
Next Story