लाइफ स्टाइल

नेल पेंट लगाते समय इन गलतियों से छिन सकती है नाखूनों की चमक, जानें नेल पॉलिश लगाने के टिप्स

Rounak Dey
27 Jun 2022 6:11 AM GMT
नेल पेंट लगाते समय इन गलतियों से छिन सकती है नाखूनों की चमक, जानें नेल पॉलिश लगाने के टिप्स
x
नेल पेंट के हमेशा दो ही कोट लगाने चाहिए। खूबसूरत हाथों के लिए नेल पेंट के दो कोट परफेक्ट है।

महिलाएं अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए स्किन और बालों के साथ साथ अपने हाथों का भी खास ख्याल रखती हैं। हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं नेल पेंट का उपयोग करती हैं। कई बार जाने अनजाने में महिलाएं नेल पेंट लगाकर अपने हाथ की खूबसूरती को कम कर देती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि नेल पेंट लगाते समय महिलाएं कुछ गलतिया कर देती हैं। खूबसूरत लुक के लिए नाखून का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं नेल पेंट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पुरानी नेल पेंट के ऊपर नई नेल पॉलिश लगाना
बहुत सी महिलाएं जल्दबाजी में पुरानी नेल पेंट हटाए बिना नई नेल पेंट लगा लेती हैं। ऐसा करने से नाखून को काफी नुकसान हो सकता है। नेल पॉलिश लगाने से पहले पुरानी नेल पेंट को रिमूव करें। इसके बाद नेल को अच्छे से साफ करके नेल पेंट लगाएं।

नेल पेंट लगाने के कुछ दिन बाद स्क्रैच करना
अधिकतर महिलाएं खूबसूरत लुक के लिए नेल पेंट लगाती है। नेल पेंट लगाने के कुछ दिनों बाद नेल उतरने लगती है। ऐसे में बहुत सी महिलाएं नेल पेंट को अपने नाखून से खरोंच कर हटाती है। इससे नाखूनों को काफी नुकसान होता है। नेल पॉलिश को खरोंच कर हटाने से नाखून की उपरी परत हट जाती है जिससे न केवल नाखून की चमक कम होती है बल्कि नाखून भी कमजोर हो जाते हैं।

नेल पेंट को सूखने न देना
नेल पेंट लगाने के बाद महिलाएं कुछ ना कुछ काम करने लग जाती है जिससे उनकी नेलपेंट खराब हो जाती है। महिलाओं को लगता है कि नेल पेंट लगाने के 10 मिनट बाद नेल पेंट सूख जाता है जबकि ऐसा नहीं होता है। नेल पेंट लगाने के कम से कम 30 मिनट तक ऐसा कोई काम नहीं करना चाहिए जिससे नेल पॉलिश खराब हो।

ज्यादा कोट लगाना
नेल पॉलिश का एक कोट लगाने से नेल पॉलिश का असली कलर नाखूनों पर नजर नहीं आता है। ऐसे में महिलाएं नाखूनों पर नेल पेंट के कई कोट लगाती है। कई कोट लगाने से नेल पेंट जल्दी नहीं सूखती है साथ ही वह जल्दी हट जाती है। नेल पेंट के हमेशा दो ही कोट लगाने चाहिए। खूबसूरत हाथों के लिए नेल पेंट के दो कोट परफेक्ट है।


Next Story