- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- केवल 5 मिनट में बन...
लाइफ स्टाइल
केवल 5 मिनट में बन जाएंगे मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस
Mohammed Raziq
19 Sept 2023 12:17 PM IST

x
ये मिनिमल डिजाइंस
मेहंदी लगाने के लिए किसी खास मौके का इंतजार किया जाता है। मेहंदी के कई डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन हाथों के आकार को ध्यान में रखते हुए डिजाइन को चुनना बेहद जरूरी होता है। वहीं मेहंदी को लगाने के लिए काफी समय भी लगता है और अक्सर हम घर के कामों में लगे रहने के कारण मेहंदी लगवा ही नहीं पाते हैं और समय बचाने के चक्कर में ही रह जाते हैं।
वैसे तो हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों और पैरों पर लगाया जाता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ आकर्षक डिजाइंस जो केवल 5 मिनट में बन जाएंगे और आपके हाथों की शोभा बढ़ाएंगे। साथ ही बताएंगे इनसे जुड़ी कुछ टिप्स।
रिंग डिजाइन मेहंदी
मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से केवल एक उंगली पर बेल स्टाइल लपेटी हुई मेहंदी का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के लिए आप छोटी-छोटी पत्ती डिजाइन के पैटर्न वाली मेहंदी लगा सकती हैं।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
बता दें कि इस तरह की मेहंदी लगभग हर किसी ने अपने हाथों में लगाई ही होगी, लेकिन इसे आकर्षक और अलग डिजाइन देने के लिए आप गोल टिक्की डिजाइन बनाकर आस-पास की तरफ बॉर्डर डिजाइन बना सकती हैं। आस-पास के लिए आप डॉट-डॉट का डिजाइन बनाकर बॉर्डर बना सकती हैं।
डॉट डिजाइन मेहंदी
अगर आप भरे हाथों वाली सिंपल सी मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरीके की डॉट-डॉट वाली डिजाइन की मेहंदी को अपने हाथों में लगा सकती हैं। इस तरह से आप बेल डिजाइन से लेकर डॉट डिजाइन वाला फूल भी अपने हाथों पर बना सकती हैं।
ब्रेसलेट डिजाइन बेल मेहंदी
अगर कुछ अलग और मॉडर्न डिजाइन में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरीके से चौड़े डिजाइन का ब्रेसलेट आप अपने हाथों पर बना सकती हैं। साथ ही हाथों के लिए आप साइड बेल डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। इसके लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल करें और चाहे तो हाथों के लिए ज्वेलरी को स्किप कर दें।
अगर आपको केवल 5 मिनट में बनने वाले मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story





