लाइफ स्टाइल

मेंटल ट्रॉमा को दूर करने के लिए अपना सकते हैं ये तरीके

SANTOSI TANDI
29 Jun 2023 8:05 AM GMT
मेंटल ट्रॉमा को दूर करने के लिए अपना सकते हैं ये तरीके
x
मेंटल ट्रॉमा को दूर करने
हर किसी की जिदंगी का सफर अलग होता है। हम सभी के सफर में अलग-अलग चीजें होती हैं, कुछ अच्छी तो कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ता है। किसी भी परिस्थिति पर हर इंसान का दिल और दिमाग अलग तरह से रिएक्ट करता है। कुछ घटनाएं हमारे दिमाग से चंद मिनटों में निकल जाती हैं। वहीं, कुछ का हमारे जेहन पर गहरा असर पड़ता है। इन चीजों का हमारी मेंटल हेल्थ पर गहरा असर पड़ता है। लेकिन आज के वक्त में भी मेंटल हेल्थ के बारे में उतना खुलकर बात नहीं की जाती है। जितना जरूरी फिजिकल हेल्थ है, उतना ही जरूरी मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना भी है।
डिप्रेशन, चिंता, एंग्जायटी और ट्रॉमा, मेंटल हेल्थ पर असर डालते हैं। खासकर, ट्रॉमा से उभरने में तो लंबा वक्त लग सकता है। मेंटल ट्रॉमा क्या होता है और इससे निपटने के लिए किन तरीकों को अपनाया जा सकता है, आइए इस बारे में डॉक्टर हिमांशु निर्वाण, एमबीबीएस, एमडी मनोचिकित्सा, एचओडी, मनोचिकित्सा विभाग से जानते हैं।
क्या होता है मेंटल ट्रॉमा?
मेंटल ट्रॉमा को साइकोलॉजिकल ट्रॉमा भी कहा जाता है। जिंदगी में हुई किसी बड़ी घटना, जिसने हमे दुख पहुंचाया हो, उससे हम किस तरह से इमोशनली डील कर पाए या फिर नहीं कर पाए, ये सब मेंटल ट्रॉमा में ही आता है। किसी बड़े एक्सीडेंट, हिंसा, गाली-गलौच या फिर किसी अपने को खोने का किसी व्यक्ति के दिमाग पर गहरा असर पड़ सकता है और वे ट्रॉमा में जा सकते हैं।
इन टिप्स की लें मदद
सबसे पहले को इस बात को छिपाएं नहीं। अगर आप किसी बात को लेकर ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं,ट्रॉमा में हैं तो किसी मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल की मदद लें जो आपको सही सलाह और ट्रीटमेंट दे सके।
इसके साथ ही अपने परिवार, दोस्तों या फिर जो भी लोग आपके आस-पास हैं, उनसे बात करें। इससे आपको इमोशनल सपोर्ट मिलेगा।
किसी ट्रॉमा स्पेशलिस्ट से मिलें जो आपको सही थेरेपी दे सके।
एक्सरसाइज, पूरी नींद और डाइट(पसंदीदा खाना खाकर रहें हेल्दी) का भी ख्याल रखें।
खुद को उन चीजों में व्यस्त रखें जिनसे आपको खुशी मिलती है।
दिमाग में शांत करने के तरीके जैसे गहरी सांस लेना, मेडिटेशन या माइंडफुलनेस का सहारा लें। इससे तनाव कम होगा और आप शांत महसूस करेंगे।
ट्रॉमा के बारे में समझें। क्या चीज आपको उदास कर रही है, या फिर किन लोगों के साथ आपको अच्छा लग रहा है, इस बारे में खुद से पूछें।
जो लोग आपको समझते हैं, सपोर्ट करते हैं, उनके साथ अधिक से अधिक वक्त बिताने की कोशिश करें।
अगर आप खुद को बेहतर तरीके से समझना चाहती हैं तो उन लोगों के संपर्क में आने की कोशिश करें जो आपके जैसे ही किसी ट्रॉमा से गुजर चुके हैं या गुजर रहे हैं।
ट्रॉमा में सबसे जरूरी खुद को संभालना और समझना ही होता है। ऐसे लोगों से मिलकर आपको अकेला महसूस नहीं होगा।
मेंटल ट्रॉमा से उभरने का सफर सभी के लिए अलग होता है। इसलिए पेशेंस बनाए रखें।
खुद की तुलना दूसरों से न करें।
सही केयर, थेरेपी और सपोर्ट से आप जरूर मेंटल ट्रॉमा से उभर पाएंगे।
यह है एक्सपर्ट की राय
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story