लाइफ स्टाइल

स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे ये उपाय

Kiran
18 Aug 2023 6:41 PM GMT
स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर करने में मदद करेंगे ये उपाय
x
जैसे ही कभी स्ट्रेच मार्क्स का नाम सामने आता हैं तो इसे महिलाओं की प्रेगनेंसी से जोड़ दिया जाता है, जबकि इसके अलावा मोटापे, जिम की वजह से स्किन में खिंचाव आदि भी इसके कारण होते हैं और पुरुषों में भी स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी सामने आती हैं जिसमें कूल्हे, कमर, ब्रेस्ट, जांघों, पैरों और अंडरआर्म के पास ये निशान दिखाई देते है। इनसे छुटकारा पाने के लिए कई लोग स्किन ट्रीटमेंट भी करवाते हैं जिसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ कुदरती उपाय बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से बिना स्किन को नुकसान पहुचाए स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को दूर किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
आलू
स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए आलू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यह एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है। एक आलू को कद्दू कस कर उसे निचोड़कर उसका रस निकाल लीजिए। इस रस को कसे हुए आलू के साथ मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर 30 मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद सामान्य पानी से धो लें।
बादाम का तेल
शरीर के किसी भी हिस्से की त्वचा पर स्ट्रेच मार्क्स बन गए हैं तो आप अपनी पसंद का कोई भी तेल लेकर उसमें एक से दो चम्मच बादाम का तेल मिला लें। अब इस तेल को हल्का गर्म करके स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। इस तेल को भी आपको गोलाकार दिशा में घुमाते हुए लगाना है। इसे सूखने तक मलते रहें। इस उपाय को आप दिन में दो बार करें।
चीनी का स्क्रब
प्रभावित जगह पर चीनी का स्क्रब लगाने से त्वचा एक्सफोलिएट होती है। ये आपके स्ट्रेच मार्क्स हल्का करने में मदद करता है। स्क्रब बनाने के लिए एक कप चीनी में 1/4 कप बादाम का तेल या नारियल का तेल मिलाएं, इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। नहाने से पहले हफ्ते में 3 से 4 बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करें। इस स्क्रब से लगभग 8 से 10 मिनट के लिए मसाज करें।
बेसन
स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा पाने के लिए एक कटोरी में बेसन लेकर उसमें एक चम्मच खीरे का रस मिला कर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाकर 10 मिनट के लिए सूखने दें। इसे धोने के लिए हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करें।
एलोवेरा
एलोवेरा बेहद गुणकारी होता है। इसके ताजा जेल को आप सीधे अपनी त्वचा पर लगाएं जहां स्ट्रेच मार्क्स हैं। 20-30 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें। इसे आप रोजाना लगा सकते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में काफी मददगार हैं। आप अगर रोज प्रभावित जगह पर एलोवेरा जेल लगाएं तो जल्द ही इसका असर आपको दिखने लगेगा। आप नहाने के बाद और सोने से पहले इसका उपयोग करें।
कोकोआ बटर
ये त्वचा के स्वास्थ्य के लिए एक लोकप्रिय घरेलू उपाय है। ये स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करने के लिए भी जाना जाता है। कोकोआ बटर कोकोआ बीन्स से बनाया जाता है। इसे रात भर लगा कर छोड़ दें। अगर गर्भावस्था के दौरान और बाद में इसका इस्तेमाल किया जाए तो ये आपके स्ट्रेच मार्क्स को पूरी तरह से गायब करने में मदद कर सकता है।
बेकिंग सोडा
बेकिंग सोडा को नींबू के रस के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और फिर उस क्षेत्र को कवर कर लें। अब 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। अब कवर को हटा लें और फिर उस जगह को गर्म पानी से साफ़ कर लें। स्ट्रेच मार्क्स को तेजी से हटाने के लिए रोज़ाना आजमाएं।
Next Story