- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बरसाती कीड़ों से निजात...

x
बरसात के मौसम में अकसर घरों में रेंगने वाले कीड़े-मकोड़े नजर आने लगते हैं। इतना ही नहीं इस मौसम में घरों में मच्छर, मक्खी ,चींटियों और कॉकरोज का आतंक भी काफी बढ़ जाता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बरसात के मौसम में अकसर घरों में रेंगने वाले कीड़े-मकोड़े नजर आने लगते हैं। इतना ही नहीं इस मौसम में घरों में मच्छर, मक्खी ,चींटियों और कॉकरोज का आतंक भी काफी बढ़ जाता है। जो आगे चलकर कई बीमारियों की वजह बनने लगते हैं। ऐसे में इन बरसाती कीड़ों से निजात पाने के लिए आप घर बैठे ही कुछ आसान नुक्खे अपना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या-
बरसाती कीड़ों से निजात दिलाएंगे ये उपाय-
पोंछे में फिनायल की जगह डालें सिरका-
पोंछे के पानी में सिरका मिलाने से फर्श में चमक आने के साथ चींटियों और मकड़ियों से निजात भी मिल जाती है। पोंछे के पानी में इसके अलावा आप नीम की पत्तियां भी पीसकर मिला सकती हैं। फिटकरी, नीबू का रस और कपूर भी कारगर उपाय हो सकते हैं।
कपूर का इस्तेमाल-
बरसात के मौसम में घर में आने वाले कीड़े-मकोड़े से निजात पाने के लिए कपूर का घरेलू उपाय बेहद कारगर है। इसके लिए आप एक से दो कपूर जलाकर घर के किसी हिस्से में रख लीजिए। इसके अलावा आप इसके तेल में रूई भिगोकर दीवार या लाइट जलने वाली जगह के करीब रख दीजिए। इसकी तेज महक के कारण कीड़े-मकोड़े भाग खड़े होते हैं।
फूलों की महक भी है दमदार उपाय-
आपके गमले में लगा गेंदा दूसरे पौधों के लिए भी गार्ड का काम करता है। गेंदा अन्य पौधों को कीड़ो से बचाने के अलावा मच्छरों को भी दूर रखता है। इसके अलावा मच्छर हो या मक्खी दोनों को ही लैवेंडर की महक पसंद नहीं होती है। पिटूनिया नाम का फूल टिड्ढे भगाता है, गुलदाउदी से आपको चींटियां, कॉकरोच, घुन जैसे कीटाणुओं से निजात पा सकते हैं।
वैसलीन का नुस्खा-
घर के जिस कोने में चींटियां बहुत ज्यादा आती हैं, वहां पर वैसलीन लगा दें या बेबी पाउडर छिड़क दें। पिपरमिंट ऑयल से मकड़ी जैसे कई कीड़े दूर रहते हैं। घर में गूगल या लुबान से धुआं करें। हर तरह के कीड़े-मकोड़ों से छुटकारा मिलेगा।

Tara Tandi
Next Story