लाइफ स्टाइल

मेकअप के ये लुक्स हैं इंद्रधनुष की तरह कलरफुल

SANTOSI TANDI
28 Jun 2023 6:57 AM GMT
मेकअप के ये लुक्स हैं इंद्रधनुष की तरह कलरफुल
x
इंद्रधनुष की तरह कलरफुल
मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं। आजकल आपको इंटरनेट पर भी कई थीम बेस्ड मेकअप लुक्स भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं Pride Month शुरू हो चुका है और कई मेकअप आर्टिस्ट से लेकर सोशल मीडिया के नामी चेहरे न जाने कितने ही तरह के कलरफुल मेकअप लुक्स को अपने चेहरे पर क्रिएट करते हैं।
देखने में ये लुक्स बेहद आकर्षक और इंद्रधनुष जैसे नजर आते हैं। वहीं हम और आप जैसे कई लोग इन लुक्स को रीक्रिएट भी करते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं रेनबो की तरह दिखने वाले कुछ मेकअप लुक्स जो आपके लुक में चार चांद लगाने में आपकी मदद करेंगे। साथ ही ये लुक्स बेहद कलरफुल भी होंगे।
इनर कार्नर के लिए
बदलते दौर में आजकल इनर कार्नर को हाइलाइट करने के लिए कलरफुल आईशैडो को काफी पसंद किया जा रहा है और इसके लिए खासकर निऑन कलर पैलेट को चुना जा रहा है। देखने में इस तरह का लुक काफी वाइब्रेंट नजर आता है। वहीं इनर कार्नर को हाइलाइट करने के इस तरीके से आई मेकअप खिलकर नजर आता है। ध्यान रहे कि इस तरह का आई मेकअप करते समय आप इनर कार्नर और लिड एरिया के कलर कॉम्बिनेशन का खास ख्याल रखें अन्यथा एक गलत कलर का चुनाव आपके पूरे लुक को बिगाड़ भी सकता है। लिप्स के लिए आप पीच कलर की लिपस्टिक को चुन सकती हैं।
काजल के साथ करें एक्सपेरिमेंट
काजल लगाने के कई तरीके होते हैं। वहीं आजकल ब्रॉड लुक वाले काजल को काफी पसंद किया जाने लगा है। बता दें कि प्राइड मेकअप लुक को ध्यान में रखते हुए आप कलरफुल काजल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं और इसे कैट-आई मेकअप लुक की तरह लगा सकती हैं। इस तरह का लुक देखने में काफी बोल्ड नजर आएगा। साथ ही लिपस्टिक के लिए आप हॉट पिंक कलर को चुन सकती हैं और उस पर आप शैम्पेन गोल्डन कलर की शिमर को होंठों के बीच में लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा।
आईशैडो के लिए
देखने में इस तरह का लुक बेहद मुश्किल नजर आता है, लेकिन अगर आप सही तकनीक को समझ लेंगी तो ये लुक आपके चेहरे के फीचर को बेहद खूबसूरती के साथ हाइलाइट करने में मदद करेगा। इस तरह का आई लुक करने के लिए आप सबसे पहले सही कलर्स का चुनाव करें और उसके बाद ही आप स्टेप बाई स्टेप आंखों के ऊपर लगायें। इनर कार्नर के लिए आप शिमर का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। वहीं लिप्स के लिए आप पिंकिश न्यूड शेड को चुन सकती हैं।
अगर आपको प्राइड मेकअप के ये कलरफुल लुक्स और इन्हें करने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story