लाइफ स्टाइल

आपका दिल चुरा लेंगे मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के ये लहंगा लुक्स

SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 9:48 AM GMT
आपका दिल चुरा लेंगे मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के ये लहंगा लुक्स
x
छिल्लर के ये लहंगा लुक्स
स्टाइल और फैशन की बात करें तो कोई भी बॉलीवड एक्ट्रेस से कम नहीं है। हर एक महिला का अपना एक अलग फैशन सेंस होता है, जिसे वे आए दिन अपग्रेड करती रहती है। अगर हम बात करें मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की तो उनके लुक्स को हर एक महिला फॉलो करना पसंद करती है।
इसलिए इनके लुक्स ज्यादा सोशल मीडिया पर शेयर होते हैं।कुछ ऐशे लोग हैं जो इनके लुक्स को रिक्रिएट भी करते हैं अगर आप भी उनके लुक्स को पसंद करती हैं तो इनके ट्राई किए गए लहंगा लुक्स को जरूर देंगे और पहने। इससे आप और ज्यादा खूबसूरत दिखाई देंगी।
येलो लहंगा लुक
अगर आप हल्दी के लिए लहंगा लुक सर्च कर रही हैं तो मानुषी छिल्लर के इस लुक को आप ट्राई कर सकती हैं। जिसमें डीप नेक ब्लाउज हैवी थ्रेड वर्क लहंगा। जिसके साथ आप चोकर पहन सकती हैं इयरिंग्स को लाइट रखें। साथ ही आप चाहें तो हाथों के लिए भी कुछ एक्सेसरीज एड कर सकती हैं। इसके साथ चुन्नी पेयर करना आपके लिए ऑप्शनल है।
टिप्स: इस तरह के डिजाइन आपको ऑनलाइन मिल जाएंगे।
हैवी वर्क लहंगा डिजाइन
अगर आप शादी या फंक्शन के लिए हैवी लहंगा सर्च कर रही हैं तो कुछ इस तरीके के लहंगे ट्राई कर सकती हैं। जिस तरह से मानुषी छिल्लर ने इसे पहना है। इसे आप चाहे तो कस्टमाइज करवा सकती हैं। जिसके साथ आप हैवी इयरिंग्स ज्लेवरी और बन स्टाइल कर सकती हैं। साथ में दुपट्टे को साइड में पिन कर सकती हैं। आप चाहे तो कॉन्ट्रास्ट करके भी दुपट्टा पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: हिना खान के ये स्टाइलिश अवतार कर देंगे आपके दिल पर वार
प्रिंटेड लहंगा डिजाइन
इस लुक में मानुषी छिल्लर काफी स्टाइलिश लग रही हैं। उनके इस स्टाइल को आप गर्मी के किसी भी फंक्शन में पहन सकती हैं। जिसमें आप फ्लोरल प्रिंट या फिर पेटल्स प्रिंट ले सकती हैं। इस तरह के लहंगे आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। आप इसे स्टड इयरिंग्स और हाई हील्स के साथ पहनें साथ में कल्च कैरी कर सकती हैं। इसे और स्टाइलिश दिखाने के लिए आप इसके ब्लाउज को डीप वी नेक में बनवा सकती हैं ये ट्रेंड भी आजकल काफी चल रहा है।
फ्रिल स्टाइल लहंगा डिजाइन
फ्रिल स्टाइल साड़ी आजकल काफी ट्रेंड में है इस तरह के लहंगा भी आजकल काफी चल रहे हैं आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसमें वाइब्रेंट कलर चूज कर सकती हैं। इसको आप लाइट ज्वेलरी के साथ स्टाइल कर सकती हैं ताकि आपका लुक क्लासी और स्टाइलिश लगे।
इसे भी पढ़ें: व्हाइट है साड़ी तो इन स्टाइलिंग टिप्स की है बारी
अगर आपको मानुषी के ये लहंगा डिजाइन अच्छे लगे तो अपने सुझाव हमारे कमेंट सेक्शन पर जरूर शेयर करें।
अगर आपको यह ये जानकारी पसंद आई हो, तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही, कमेंट्स के जरिए अपनी राय हमे ज़रूर बताएं। ऐसे ही और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिदंगी से जुड़े रहें।
Next Story