लाइफ स्टाइल

नाखूनों और हाथों को आकर्षक बना सकती हैं ये होममेड नेल मास्क

Ritisha Jaiswal
9 Nov 2021 2:57 PM GMT
नाखूनों और हाथों को आकर्षक बना सकती हैं ये होममेड नेल मास्क
x
अक्सर हम त्वचा की देखभाल के दौरान नाखूनों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अक्सर हम त्वचा की देखभाल के दौरान नाखूनों को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। जबकि नेल केयर भी ज़रूरी है, क्योंकि चेहरे के बाद हाथों पर सबसे पहले एजिंग का असर दिखाई देने लगता हैं। तो यहां बताए जा रहे होममेड नेल मास्क के ज़रिए अपने नाखूनों और हाथों को आकर्षक बना सकती हैं।

ऑरेंज-गार्लिक नेल सोक
लहसुन, नाखूनों को मज़बूत बनाने में मदद करता है। तो वहीं संतरे में मौज़ूद विटमिन-सी कोलेजन को बढ़ावा देता है।
पैक बनाने का समय : 5 मिनट
संतरे का जूस+लहसुन
सामग्री
1/2 कप संतरे का जूस, 1 पिसा हुआ लहसुन
विधि
एक बोल में दोनों चीज़ों को मिलाएं। इस बोल में अपने नाखूनों को करीब 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें।
अब इसे गुनगुने पानी से धो लें। टॉवल से पोछें। इस पैक को हफ्ते में तीन बार लगाएं।
फायदा : इस मास्क से नाखूनों की त्वचा को आराम मिलेगा और उनकी मज़बूती बढ़ेगी।
हनी एंड एग नेल मास्क
अंडे की जर्दी नाखून को मज़बूती और प्रोटीन प्रदान करती है। शहद एक एंटी-इंफ्लेमेट्री और एंटी-फंगल एजेंट के रूप में काम करता है।
पैक को बनाने का समय : 5 मिनट
शहद+अंडा
सामग्री
1 अंडे की जर्दी, 1 टीस्पून शहद, 1 टेबलस्पून पानी, कुछ बुूंदें लैवेंडर ऑयल
विधि
बोल में सभी चीज़ों को एक साथ मिलाएं। इसे नाखूनों और उनके क्यूटिकल्स पर लगभग 15 मिनट लगा रहने दें। अब इसे गुनगुने पानी से धो दें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।
फायदा : इससे नाखूनों के आसपास की खुरदुरी त्वचा ठीक हो जाएगी।
एक्सपर्ट टिप्स : डर्मालिंक्स, गाजि़याबाद की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. विदुषी जैन के मुताबिक, नाखून और क्यूटिकल यानी त्वचा की बाहरी परत आपके शरीर का बेहद नाज़ुक हिस्सा होते हैं। रोज़मर्रा का तनाव और हाथों से होने वाले सारे काम इन्हें प्रभावित करते हैं। इसलिए नाखूनों में क्यूटिकल ऑयल ज़रूर लगाएं। इससे नाखनों का रूखापन दूर होता है। क्यूटिकल ऑयल की जगह ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। नाखूनों और हाथों में कोमलता लाने के लिए सप्ताह में दो बार सोने से पहले ग्लिसरीन ज़रूर लगाएं। साथ ही समय-समय पर नाखूनों की क्लीनिंग और नेल्स को काटते रहें।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story