लाइफ स्टाइल

पेट की चर्बी को खत्म करने का काम करता हैं, ये होममेड जूस, जानें अनेक फायदे

Admin4
22 May 2021 3:12 AM GMT
पेट की चर्बी को खत्म करने का काम करता हैं, ये होममेड जूस, जानें अनेक फायदे
x
आइए जानते हैं कि कौन-से जूस किस तरह आपका वजन कम करने में मदद करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गड़बड़ जीवनशैली और भागदौड़ भरी जिंदगी ने ना जाने हमें कितनी ही बीमारियों के दरवाजे पर ला खड़ा किया है। इन्हीं बीमारियों में से एक या यूं कहें कि इन्हें बढ़ावा देने वाली समस्या है मोटापा। लोग घंटों एक्सरसाइज करते हैं, मगर नतीजा जीरो रहता है। क्योंकि, वजन घटाने या पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज के साथ खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको कुछ होममेड जूस का सेवन करना चाहिए, जो आपके पेट की चर्बी को खत्म करने का काम आसान कर देंगे। आइए जानते हैं कि कौन-से जूस किस तरह आपका वजन कम करने में मदद करते हैं।

होममेड जूस, जो वजन कम करने में करेंगे मदद इन जूस को घर में मौजूद सामग्री की मदद से आसानी से बनाया जा सकता है। आइए इनके फायदे जानते हैं।
1. अनार का जूस अनार हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमें जिंक, पौटेशियम, फाइबर, आयरन, ओमेगा-6 जैसे कई स्वास्थ्यवर्धक तत्व होते हैं। इसमें डाइटरी नाइट्रेट्स होते हैं, जो आपके द्वारा की गई एक्सरसाइज का प्रभाव बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। ऐसा हम नहीं, कई स्टडी में बताया गया है।
2. हरी सब्जियों का जूस आप घर पर ही अपनी मनपसंद हरी सब्जियों जैसे आंवला, पालक, केल, ब्रोकली, करेला आदि का जूस बनाकर पी सकते हैं। हरी सब्जियों में काफी मात्रा में विटामिन व मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। वहीं, इनमें मौजूद फाइबर आपके पेट को देर तक भरा रखता है और कुछ भी अस्वस्थ खाने की आशंका को कम करता है।
3. चुकंदर का जूस चुकंदर में मौजूद आयरन आपके शरीर में खून की अनियमितता को सुधारने में मदद कर सकता है और आपकी त्वचा को भी स्वस्थ बना सकता है। लेकिन, इसमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर की मात्रा आपके वेट लॉस रुटीन के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके साथ ही यह लो कैलोरी फूड है।
4. अजवायन का जूस अजवायन का जूस आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। आयुर्वेद में भी इसे पेट के लिए काफी लाभकारी माना गया है। इमें मौजूद थायमोक्विनोन नामक एक्टिव इंग्रीडिएंट में प्राकृतिक रूप से एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं। यह आपके शरीर को खुद ही प्राकृतिक रूप से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से पेट की चर्बी को घटाया जा सकता है।
5. अदरक व नींबू का जूस अदरक व नींबू दोनों ही इम्यूनिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके साथ ही यह शरीर के मेटाबॉलिज्म रेट को भी बढ़ाते हैं। जिससे शरीर में खाना अच्छी तरह पच जाता है और फैट नहीं बन पाता। आप रोजाना इसका सेवन करके लाभ उठा सकते हैं।
Next Story