- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फटे होंठों की परेशानी...
फटे होंठों की परेशानी को मिनटों में दूर करेंगे ये घरेलू उपाय
![फटे होंठों की परेशानी को मिनटों में दूर करेंगे ये घरेलू उपाय फटे होंठों की परेशानी को मिनटों में दूर करेंगे ये घरेलू उपाय](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/08/30/3364801-166.webp)
होठो की खूबसूरती महिलाओं की सुन्दरता में चार चाँद लगाने का काम करती है इन होठो की खूबसूरती तब कम हो जाती है जब यह फटने लग जाते है। इनके फटने के पीछे के कई कारण होते है जैसे होठ चबाना, मौसम, रासायनिक युक्त लिपस्टिक या टूथपेस्ट का इस्तेमाल आदि। फटे होठो से महिलाओं की खूबसूरती को छीन लेते है। फटे होठो को नरम बनाने के लिए लडकिया लिप बाम, जैसी चीजों का उपयोग करती है। इनसे किसी भी तरह का कोई फायदा नही मिलता है। इनके स्थान पर घरेलू तरीको को अपनाया जा सकता है। तो आइये जानते है इस बारे में
* फटे होंठों को मुलायम बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करें। पंखुड़ियों को साफ पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। अब इस पेस्ट को तकरीबन 15 मिनट के लिए होंठों पर लगाएं। ऐसा करने से फटे होंठ तो मुलायम होंगे ही साथ में इनका कालपन भी दूर होगा।
* होंठों को मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल बैस्ट ऑप्शन हैं। ताजी एलोवेरा लें। उससे धीरे-धीरे होंठों की मसाज करें। ऐसा करने से उनका रूखानपन और कालापन दूर होगा।
* शहद में पाए जाने वाले गुण होंठों को नर्म बनाने का काम करते हैं। लिप्स पर शहद लगाने के बाद कुछ देर तक मसाज करें। दिन में दो बार ऐसा करें। कुछ ही देर में आपकों लिप्स मुलायम लगने लगेंगे।
* रात को सोने से पहले अपनी नाभी पर सरसों का तेल लगाएं। रोजाना ऐसा करें। ऐसा करने से होंठ कभी नहीं फटेंगे।
* खीरे से भी फटे होंठों को मुलायम बनाया जा सकता है। रात को सोने से पहले खीरे का रस लगाएं। अब रातभर इसे ऐसा ही रहने दें। सुबह आप देखेंगे कि होंठ मुलायम और पिंक होंगे।