लाइफ स्टाइल

बच्चों के दांत निकलते समय होने वाली परेशानी से आराम दिलाएँगे ये घरेलू उपचार

Kiran
16 Aug 2023 4:00 PM GMT
बच्चों के दांत निकलते समय होने वाली परेशानी से आराम दिलाएँगे ये घरेलू उपचार
x
शिशु का जन्म होने के कुछ महीनों बाद शिशु के दांत आने लग जाते हैं। शिशु के दांत आते समय बच्चों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं जैसे- उल्टी-दस्त, बुखार, कब्ज या मसूड़ों में सूजन आदि। दांत निकलते समय बच्चों को इन परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं तो कि एक शिशु के लिए बहुत पीड़ादायक होती हैं। इसलिए आज हम आपको बच्चों के दांत निकलते समय होने वाली परेशानी के उपचार बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं क्या करना चाहिए ऐसे समय में।
* वंशलोचन : दांत निकलते समय बच्चे को वंशलोचन और शहद मिलाकर चटाना चाहिए। इससे दांत सुन्दर निकलते हैं और दांतों का दर्द भी खत्म होता है।
* मसूड़े की मसाज : ब्रेस्ट फीडिंग या बॉटल से दूध पिलाने के बाद एक अंगुली में साफ, मुलायम और गीला कपड़ा लपेटें और उसके मसूड़े पर हल्का सा रगड़ें। दिन में एेसा एक बार करें। इससे उसके मुंह से किसी तरह की दुर्गध नहीं आएगी अौर आपके बच्चे को दांत निकलने के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिलेगा।
* सौंफ : दो चम्मच सौंफ को पानी में उबाल लें और इसे छानकर बच्चे को दिन में 4 बार पिलाते रहें। आप दूध में सौंफ का पानी मिलाकर भी बच्चे को दे सकते हो।
* तुलसी : 5 मिलीलीटर तुलसी के पत्तों का रस शहद में मिलाकर बच्चों के मसूढ़ों पर लगाने और बच्चे को चटाने से दांत निकलते समय दर्द नहीं होता है।
* कोल्ड वॉश क्लोथ : शीतल वॉश क्लोथ या ठंडे पानी से भिंगाए गए वॉश क्लोथ से आपके बच्चे को दांत निकलने के दौरान काफी आराम पहुंचेगा। आपका बच्चा जब इसे कुतरेगा तो उसे काफी आराम पहुंचेगा। ठंडेपन के एहसास से दांत निकलने वाले स्थान को राहत मिलेगा।
* गाजर का रस : बच्चे को गाजर का रस निकालकर पिलाना चाहिए। इससे दांत आसानी से निकलते हैं और बच्चे को दूध भी जल्दी पच जाता है।
* अंगूर : बच्चों के दांत निकलते समय दर्द कम करने के लिए अंगूर का रस पिलाएं। इससे दर्द कम होता है और दांत स्वस्थ व मजबूत निकलते हैं।
* मखमल से बने खिलौने : बाजार में दांत निकलने के कई मखमल के मुलायम खिलौने उपलब्ध हैं। ये खिलौने सुपर सॉफ्ट होते है और इन्हें मशीन में धोया जा सकता है। रबर टीथर बच्चे की यह आदत होती है कि वह खिलौने को काटता है। इसका इस्तेमाल दांत निकलने के दौरान होने वाले दर्द से निजात पाने में किया जा सकता है।
Next Story