लाइफ स्टाइल

अंडरआर्म्स के कालेपन से निजात दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, आजमाते ही दिखने लगेगा असर

SANTOSI TANDI
23 Aug 2023 1:07 PM GMT
अंडरआर्म्स के कालेपन से निजात दिलाएंगे ये घरेलू उपाय, आजमाते ही दिखने लगेगा असर
x
आजमाते ही दिखने लगेगा असर
हर महिला को अपनी खूबसूरत त्वचा की चाहत होती हैं और इसके लिए वे कई जतन करती हैं। लेकिन खूबसूरती का मतलब सिर्फ चहरे से ही नहीं होता हैं बल्कि शरीर के हर हिस्से की खूबसूरती से होता हैं। अक्सर देखा जाता हैं कि महिलाऐं अंडरआर्म्स के कालेपन को नजरअंदाज कर देती हैं जो कि उनकी खूबसूरती को घटाने का काम करता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से अंडरआर्म्स के कालेपन से जल्द छुटकारा मिलता हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
नींबू और बेकिंग सोडा का मिश्रण
नींबू भी एक नेचुरल ब्लीच है। लेकिन अगर आपके अंडरआर्म्स बहुत अधिक काले हो चुके हैं तो इसमें थोड़ी सी मात्रा में बेकिंग सोडा भी मिला सकती हैं। नींबू और बेकिंग सोडा के मिश्रण को आप स्क्रब की तरह भी यूज कर सकती हैं। इस उपाय को भी आप सप्ताह में दो से तीन बार प्रयोग में ला सकती हैं।
चीनी का स्क्रब
इसके नियमित इस्तेमाल से स्किन सौफ्ट भी हो जाएगी और कालापन भी दूर हो जाएगा। कालेपन को दूर करने के लिए चीनी का स्क्रब भी बहुत फायदेमंद है। चीनी को नींबू के रस के साथ या फिर नारियल तेल के साथ मिलाकर स्क्रब तैयार किया जा सकता है।
नारियल तेल
नारियल तेल को आप चाहें तो कपूर के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं। इसमें मौइश्चराइज करने का गुण पाया जाता है।शरीर पर मौजूद हर तरह के दाग-धब्बों के लिए नारियल तेल लगाने की सलाह दी जाती है।
आलू
आलू एक नेचुरल ब्लीच है। आलू को गोलाई में पतले-पतले स्लाइस में काट लें। इन स्लाइस से पांच से सात मिनट तक अंडरआर्म्स (underarms) की मसाज करें। फिर ठंडे पानी से अंडरआर्म्स (underarms) साफ कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार करने से आपको फायदा होगा।
Next Story