लाइफ स्टाइल

ये घरेलू ट्रीटमेंट दिलाएंगे त्वचा को पिम्पल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा

Kajal Dubey
23 Aug 2023 11:29 AM GMT
ये घरेलू ट्रीटमेंट दिलाएंगे त्वचा को पिम्पल्स और दाग-धब्बों से छुटकारा
x
बदलते मौसम में हार्मोन्स का बदलाव होना स्वाभाविक हैं जिसका असर सेहत के साथ ही त्वचा पर भी पड़ता हैं। इस ठण्ड के मौसम में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती हैं। इसी के साथ ही चेहरे पर मुंहासे, झाइयां, झुर्रियां, व्हाइट हेड्स, ब्लैक हेड्स जैसी स्किन प्रॉब्लम्स भी सामने आती हैं। इसके लिए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू ट्रीटमेंट बताने जा रहे हैं जो जिनको आजमाकर त्वचा को पोषित करते हुए ऑयली स्किन सहित कई परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन घरेलू ट्रीटमेंट के बारे में।
एग ट्रीटमेंट
अंडे की स़फेदी को छोटे बाउल में डाल दें। फिर इसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं। 30 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। सप्ताह में तीन से चार दिन प्रभावित जगह पर ये लेप लगाएं। व्हाइट हेड्स से मुक्ति मिल जाएगी।
गार्लिक ट्रीटमेंट
लहसुन की कलियों को पीसकर रस निकाल लें। एक दिन में 3 बार इस रस को प्रभावित जगह पर लगाएं। 15 मिनट बाद धो लें। ऐसा करने से व्हाइट हेड्स पूरी तरह ख़त्म हो जाएंगे।
टोमैटो ट्रीटमेंट
टमाटर के पल्प और खीरे के जूस को मिलाकर गाढ़ा लेप बना लें। इसे 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर कुनकुने पानी से चेहरा धो लें। रोज़ाना ऐसा करने से मुंहासों से छुटकारा मिल जाएगा।
सैंडलवुड ट्रीटमेंट
चंदन पाउडर में गुलाब जल या दूध मिलाकर पतला लेप बनाकर चेहरे पर लगाएं। एक घंटे बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें। हर रोज़ चंदन का लेप लगाने से दाग़-धब्बे के निशान धीरे-धीरे कम हो जाते हैं।
आल्मंड ट्रीटमेंट
बादाम को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह छिलका निकालकर इसे गुलाब जल के साथ पीस लें। तैयार लेप को चेहरे पर लगाएं। सूख जाने पर धो लें। नियमित रूप से ये लेप चेहरे पर लगाने से कुछ ही सप्ताह में दाग़-धब्बों से मुक्ति मिल जाएगी।
बेकिंग सोडा ट्रीटमेंट
बेकिंग सोडा में थोड़ा-सा पानी मिलाकर गाढ़ा लेप बना लें। तैयार लेप को फेशियल मास्क की तरह चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद कुनकुने पानी से चेहरा धो लें। नियमित रूप से ये लेप चेहरे पर लगाएं। मुंहासे कम हो जाएंगे।
ओटमील ट्रीटमेंट
ओटमील में पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं। फिर 15 मिनट बाद चेहरा धो लें। अच्छे रिज़ल्ट के लिए सप्ताह में तीन-चार दिन ये लेप चेहरे पर लगाएं।
Next Story