- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कब्ज की समस्या से...
लाइफ स्टाइल
कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में ये घरेलू नुस्ख़े आपके काम आएंगे
Kajal Dubey
25 Jan 2022 2:05 AM GMT

x
कब्ज की समस्या तब होती है जब व्यक्ति का पेट नियमित रूप से साफ नहीं होता।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कब्ज की समस्या तब होती है जब व्यक्ति का पेट नियमित रूप से साफ नहीं होता। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे मल का कठोर हो जाना, पाचन संबंधित बीमारियां, उचित आहार न लेना, कसरत की कमी आदि। जब व्यक्ति को मल त्याग में कठिनाई आती है तो वह आसानी से मल त्याग नहीं कर पाता जिसके कारण कब्ज़ और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो जाती है। कब्ज पाचन तंत्र की एक बीमारी है जिसके कारण निराशा, दर्द और कभी कभी शर्म का सामना भी करना पड़ सकता है।
अच्छा होगा कि आप कब्ज़ के उपचार के लिए केमिकल्स आधारित दवाईयों का सेवन करने के बजाय हर्बल उपचार अपनाएँ। कब्ज़ के लिए यहाँ एक सरल प्राकृतिक उपचार बताया गया है। आइए देखें कि इसे कैसे बनाया जाता है!
एक कप में एक चम्मच ऑलिव ऑइल और 2 चम्मच नीबू का रस मिलाएं। इसे अच्छे से मिलकर एक मिश्रण बनायें। आपकी औषधि सेवन के लिए तैयार है। प्रतिदिन सुबह और रात को खाने से पहले इसका सेवन करें। कब्ज़ के लिए इस औषधि को अपनाएँ और हमें बताएं कि यह आपके लिए प्रभावी हुई या नहीं!
सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पीने से भी पेट साफ होता है। यदि इस उपाय के बाद भी समस्या बनी हुई है तो जुलाब का इस्तेमाल करते सकते हैं। कई तरह के जुलाब मौजूद हैं। जैसे - फाइबर युक्त जुलाब, ऑस्मोटिक जुलाब, स्नेहक जुलाब, मल को नर्म करने वाले जुलाब और एनिमा या सपोजिटरी जुलाब।
आयुर्वेद कहता है कि कब्ज में शहद बहुत फायदेमंद है। रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक ग्लास पानी के साथ मिलाकर पिएं। नियमित रूप इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
रात में आजमाया जाने वाला एक और उपाय है हरड़ या त्रिफला के पावडर को पानी के साथ लेना। गुनगुने पानी में इसके नियमित सेवन से कब्ज के साथ ही पेट की अन्य समस्याएं भी दूर हो जाएंगी। इसके अलावा रात को सोने से पहले 6 से 7 मुनक्का खाएं। सर्दी के मौसम में कोशिश करें कि दिनभर में गुनगुना पानी पिएं।
भोजन में काला नमक, आधा नींबू, सिका जीरा, हींग और सलाद की मात्रा बढ़ाएं। इससे कब्ज के साथ ही पेट से जुड़ी अन्य बीमारियां भी दूर हो जाती हैं।
पपीता भी बहुत फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन डी होता है। दिन में एक बार पपीते का सेवन कब्ज दूर करता है। पका हुआ अमरूद भी इतना ही फायदेमंद है। अंजीर भी कब्ज से निजात दिलाता है। अंजीर को रात में भीगो दें और सुबह खाली पेट खा लें। हफ्ते भर तक ऐसा किया जाए तो कब्ज में राहत मिलती है।
कुछ खास तरह के योगासन करने से भी कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। जैसे - अधोमुख शवासन, पवनमुक्तासन, अनजनेयासन, बालासन, उत्तनासन और सुप्त मत्स्येन्द्रासन।
इन घरेलू तरीकों को आजमाने के बाद भी राहत नहीं मिलती है तो डॉक्टर से सम्पर्क करें। लंबे समय तक कब्ज के साथ जीना कई बीमारियों का कारण बन सकता है।
Next Story