लाइफ स्टाइल

इन घरेलू नुस्खों से 1 महीने में लंबे हो सकते हैं बाल

Mohammed Raziq
4 Jun 2023 3:30 PM IST
इन घरेलू नुस्खों से 1 महीने में लंबे हो सकते हैं बाल
x
इन घरेलू नुस्खों से 1 महीने
कहते हैं कि, लंबे-घने और काले बाल लड़कियों की खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। अगर आपका फेस अच्छा है लेकिन बाल हल्के हैं आपका लुक बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा। इसी की वजह से कई महिलाएं बाहर मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, ताकि बालों को बेजान और पतले होने से बचाया जा सके।
लेकन इन प्रोडक्ट में मौजूद हामर्फुल केमिकल बालों की और ज्यादा बेजान कर देते हैं। जिसके कारण उनका पोषण खत्म हो जाता है और बालों की ग्रोथ भी कम हो जाती है। अगर आपको अपने बालों को घना और लंबा रखना है तो इन तरीकों घरेलू नुस्खों को ट्राई करें, हो सकता है आपके बाल भी 1 महीने में लंबे हो जाए।
बालों को लंबा करने के लिए आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बालों के लिए कर सकती हैं। ये बालों को पोषण देता है साथ ही ग्रो करने में भी मदद करता है।
सामग्री
एलोवेरा जेल-2 चम्मच
अंडा- 1
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल लें।
इसमें एलोवेरा जेल और अंडे के सफेद भाग को डाल लें।
अब इसे अच्छे से मिलाएं।
फिर इस मिश्रण को अपने बालों में लगाएं।
इसे अब 30 मिनट तक अपने बालों में लगे रहने दें।
इसके बाद शैंपू से अपने बाल साफ कर लें।
टिप्स: आप चाहे तो एलोवेरा लगाने से पहले बालों को स्टीम दे सकती हैं।
Next Story