लाइफ स्टाइल

छोटे बालों के केवल 5 मिनट में बन जाएंगे ये हेयर स्टाइल्स

SANTOSI TANDI
7 Aug 2023 9:56 AM GMT
छोटे बालों के केवल 5 मिनट में बन जाएंगे ये हेयर स्टाइल्स
x
बन जाएंगे ये हेयर स्टाइल्स
लुक को आकर्षक बनाने के लिए हम लेटेस्ट फैशन ट्रेंड से लेकर चलन में चल रही सभी चीजों को स्टाइल करना पसंद करते हैं। स्टाइलिंग की बात करें तो इसमें बालों के लिए सही हेयर स्टाइल को चुनना बेहद अहम होता है। हालांकि इसके लिए आपको सोशल मीडिया पर कई हेयर स्टाइल्स नजर आ जाएंगे।
खासकर छोटे बालों के लिए कई बार हम परफेक्ट हेयर स्टाइल को चुनने में असफल रहते हैं। वहीं कई बार समय की कमी होने की वजह से भी हम अपनी पसंद का हेयर स्टाइल नहीं बना पाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं छोटे बालों के लिए कुछ आसान से हेयर स्टाइल जो केवल 5 मिनट से भी कम समय में आसानी से बन जाएंगे।
साइड ब्रेड हेयर स्टाइल
इस तरह की साइड ब्रेड में आप कई तरीके की ब्रेड को बना सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो मल्टी-लेयर ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल को फाइनल टच देने के लिए आप कलरफुल बीड्स या थ्रेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेसी बन हेयर स्टाइल
हेयर बन बनाना पसंद करते हैं तो इस तरीके से केवल 2 से 5 मिनट के अंदर आप इस तरीके का हेयर बन बना सकती हैं। अगर आपके बाल कुछ ज्यादा ही छोटे हैं तो आप बैक कॉम्बिंग करके भी बालों में बाउंस क्रिएट कर सकती हैं। बता दें कि बोक पिंस की मदद से आप हेयर बन को सेट कर सकती हैं।
पफ हेयर स्टाइल
किया जाता है। वहीं इस खूबसूरत हेयर स्टाइल को आप अपने चेहरे के हिसाब से एडजस्ट करके ही बनाए अन्यथा यह आपका लुक बिगाड़ भी सकता है। इसके अलावा आप पफ हेयर स्टाइल को सिर के बीचों बीच की जगह साइड पर भी बना सकती हैं।
फ्रेंच ब्रेड पोनी टेल हेयर स्टाइल
फ्रेंच ब्रेड हेयर स्टाइल देखने में काफी लोगों को बेहद मुश्किल लगता है, लेकिन अगर आप एक बार बालों के सही तरीके से सेक्शन कर लेंगे तो केवल 5 मिनट से भी कम समय में इस तरह का हेयर स्टाइल आप आसानी से बना पाएंगी। ऊपर से फ्रेंच ब्रेड बनाने के बाद आप बचे बालों की चोटी बनाने की जगह लो पोनी टेल बना सकती हैं और इसे बो स्टाइल हेयर एक्सेसरीज से सजा सकती हैं।
अगर आपको केवल 5 मिनट में बनने वाले छोटे बालों के लिए हेयर स्टाइल्स और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story