लाइफ स्टाइल

ग्लोइंग लुक के लिए कर रहीं ग्लिटर का इस्तेमाल तो ये हैक्स आएंगे काम

Tara Tandi
12 Jun 2022 9:00 AM GMT
ग्लोइंग लुक के लिए कर रहीं ग्लिटर का इस्तेमाल तो ये हैक्स आएंगे काम
x
लड़कियों के बीच मेकअप का काफी ज्यादा क्रेज रहता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाना हो या फिर पार्टी में, ब्लश से लेकर आई शैडो और हाईलाइटर का खूब इस्तेमाल करती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लड़कियों के बीच मेकअप का काफी ज्यादा क्रेज रहता है। दोस्तों के साथ मूवी देखने जाना हो या फिर पार्टी में, ब्लश से लेकर आई शैडो और हाईलाइटर का खूब इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर सही तरीके से मेकअप ना किया जाए तो सारा लुक खराब हो सकता है। ऐसे में ये हैक्स आपके काम आएंगे। अगर आप दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए हाईलाइटर लगाकर अपनी पसंदीदा हीरोइन वाला लुक चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो करें। क्योंकि मार्केट में बहुत तरह के मेकअप प्रोडक्ट आते हैं। हाईलाइटर की भी बहुत सारी रेंज हैं। लिक्विड से लेकर ड्राई हाईलाइटर होते हैं। जिनके बारे में सही जानकारी होने से सही आप बेहतरीन लुक पा सकेंगी।

क्योंकि कुछ लड़कियां ड्राई हाईलाइटर लगाना पसंद करती हैं तो कुछ को लिक्विड हाईलाइटर पसंद हैं। तो चलिए जानें वो खास हैक्स के बारे में।
चाहिए पूरे चेहरे पर ग्लो
अगर आप पूरे चेहरे पर ग्लो चाहती हैं तो फाउंडेशन में लिक्विड हाई्लाइटर को मिलाकर चेहरे पर लगाए। ब्यूटी ब्लेंडर से इसे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। हाईलाइटर लगाने का ये बेहतरीन तरीका है।
अगर आप अपने चेहरे के कुछ हिस्सों को हाईलाइटर की मदद से हाईलाइट करना चाहती हैं। जैसे कि चिक बोंस, नोस टिप और चिन तो चेहरा अच्छे तरीके से ग्लो करेगा। क्योंकि इन जगहों पर लाइट काफी ज्यादा रिफ्लैक्ट होती है।
अगर आप चेहरे कुछ हिस्सों पर दाग-धब्बों से छुटकारा पाकर उसे हाईलाइट कऱना चाहती हैं। तो कंसीलर लगाकर अच्छे से मिक्स करें। फिर फेशियल ऑयल की कुछ बूंदों को हाई लाइटर में मिलाकर उन हिस्सों पर लगाएं। जहां कंसीलर लगा हुआ है। फिर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। कंसीलर में हाई लाइटर के मिल जाने के बाद धब्बे भी नहीं दिखेंगै और चेहरा भी अच्छे तरीके से ग्लो करेगा।
अगली बार हाईलाइटर का इस्तेमाल करने से पहले इन हैक्स को आजमाकर देखें। चेहरे पर परफेक्ट ग्लो दिखेगा और आप बेहद खूबसूरत नजर आएंगी। चेहरे पर पिंक ग्लो के लिए ब्लश तो लगाती ही होंगी। अपने चिक्स पर ब्लश लगाने से पहले इसमे थोड़ा सा हाईलाइटर मिला लें। इससे चेहरे पर बहुत ही शानदार नतीजा देखने को मिलेगा। हालांकि सबसे आखिर में ब्लश के ऊपर भी हाईलाइटर की पतली परत लगाना ना भूलें। इससे चेहरे पर बेहद प्यारा सा ग्लो देखने को मिलेगा और स्किन भी शाइन करती हुई दिखेगी।
सबसे साधारण लेकिन काम का हैक है फेस मिस्ट के साथ मिलाकर हाईलाइटर का इस्तेमाल। इससे चेहरे पर जरूरी ग्लो देखने को मिलेगा। ब्रश पर हल्का सा फेस मिस्ट का छिड़काव करें। फिर हाईलाइटर को चेहरे पर अप्लाई करें।
Next Story