लाइफ स्टाइल

पुरुषों की ये आदतें करती हैं महिलाओं को नाराज, रिश्ता हो सकता हैं बर्बाद

SANTOSI TANDI
5 Sep 2023 12:59 PM GMT
पुरुषों की ये आदतें करती हैं महिलाओं को नाराज, रिश्ता हो सकता हैं बर्बाद
x
रिश्ता हो सकता हैं बर्बाद
रिलेशनशिप को सुचारू रूप से चलाने के लिए दोनों पार्टनर के बीच सामंजस्य होना बहुत जरूरी हैं। रिलेशनशिप में आने के बाद लोगों में कई बदलाव देखने को मिलते हैं जो कि रिलेशनशिप और पार्टनर को खुश रखने के लिए जरूरी भी होते हैं। भले ही रिलेशनशिप में आप एक-दूसरे को पसंद करते हैं लेकिन जरूरी नहीं कि उनकी हर आदत या रवैये को अपनाएं। लेकिन कई बार पुरुषों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं जो वे बदल नहीं पाते हैं और उन्हें महिलाओं की नाराजगी का सामना करना पड़ता हैं। आज हम आपको यहां पुरुषों की उन आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके रिश्ते को भी बर्बाद कर सकती हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में...
महिलाओं की रिस्पेक्ट नहीं करना
कई पुरुष ऐसे होते है, जो महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते। यही नहीं, कई बार तो वे अपने फीमेल पार्टनर के साथ रौब जमाने के लिए डांटकर बात करते हैं, लेकिन आपको बता दें कि आपकी ये आदत महिलाओं को कतई पसंद नहीं आती। बात-बात पर इंसल्ट करने वाले पार्टनर के साथ उनका रिलेशनशिप अधिक दिनों तक नहीं टिक पाता है।
फ्लर्ट करने की आदत
ऐसे लड़के या पार्टनर भी लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आते, जो रिलेशनशिप में रहने के बावजूद दूसरी लड़कियों से फ्लर्ट करते रहते हैं। ऐसा करने से आपकी फीमेल पार्टनर को लगता है कि आप उनके रिश्ते को तवज्जो नहीं दे रहे हैं। उनके रिश्ते को लेकर सीरियर नहीं है। इससे उन्हें इनसिक्योर महसूस होने लगता है और रिश्ते की डोर कमजोर होने लगती है।
देर से घर पहुंचना
आजकल के टाइम में पति-पत्नी दोनों काम करते हैं। ऐसे में कई पुरुष घर पर घर लेट से पहुंचे तो एक तो एक दो बार तो महिलाएं इसको माइंड नहीं करेगी, लेकिन ऐसा रोज-रोज होने लगता है तो वह इसे पसंद नहीं करती हैं।
लापरवाही की आदत
बहन हो या पत्नी, कॉलेज में दोस्त हो या दफ्तर की सहकर्मी महिला हो, सभी जिम्मेदार पुरुषो को पसंद करती हैं। जिंदगी को लेकर लापरवाह और भविष्य की चिंता न करने वाले पुरुषों को महिलाएं पसंद नहीं करतीं। जो पुरुष आलसी और दिनभर बिस्तर पर पड़े रहने वाले होते हैं, महिलाएं उन्हें न सम्मान देती हैं और न ही ऐसे पुरुष को लंबे समय के लिए अपने जीवन में शामिल करना पसंद करती हैं।
सफाई से ना रहना
अधिकतर महिलाओं को साफ सफाई पसंद होती है। वहीं पुरुष दूसरों पर हर काम के लिए निर्भर होते हैं। इस कारण उनका रहन सहन भी दूसरों पर आधारित होता है। कई पुरुष साफ सफाई को लेकर अधिक रुचि नहीं लेते। घर, कमरा आदि गंदा रखते हैं। इस तरह के पुरुष महिलाओं को बिल्कुल पसंद नहीं आते। महिला पार्टनर अक्सर पुरुषों की इस आदत से नाराज रहती हैं।
पार्टनर की दोस्त को तवज्जों न देना
फीमेल पार्टनर के फ्रेंड को तवज्जों न देना भी आपकी उन आदतों में शामिल हैं, जो आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। कई मेल पार्टनर अपनी पत्नी या फीमेल पार्टनर की महिला मित्र के साथ कंफर्ट महसूस नहीं करते। उनके साथ मिलने पर कॉन्शियस हो जाते हैं। उनका यह व्यहार उनके पार्टनर को बुरा लग सकता है। वे इसे इग्रोर करना मान सकती हैं और रिश्ते पर इसका प्रभाव पड़ सकता है।
Next Story