- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- फर्टिलिटी पर असर डाल...
लाइफ स्टाइल
फर्टिलिटी पर असर डाल सकती है ये आदतें, हर कपल को पता होना जरूरी
Rani Sahu
20 Oct 2022 5:33 PM GMT

x
आजकल हर किसी का लाइफस्टाइल ऐसा हो गया है कि लोग कम उम्र में ही कई खतरनाक बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। खराब लाइफस्टाइल के चलते बीमारियों के खतरे के साथ ही आपकी फर्टिलिटी पर भी असर पड़ता है। कई ऐसे कपल्स होते हैंजो कई कोशिशों के बाद भी पेरेंट नहीं बन पाते। ऐसे में आपका ये जानना बहुत जरूरी है कि कौन-से फैक्टर्स हैं जिनका असर फर्टिलिटी पर पड़ता है।
उम्र- बढ़ती उम्र फर्टिलिटी पर असर डालती है। देखा जाए तो 35साल की उम्र के बाद पुरुष और महिला दोनों की फर्टिलिटी कम हो जाती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि इस उम्र के बाद प्रेग्नेंसी नहीं हो सकती।
जेनेटिक कंडीशन- जीन का भी प्रेग्नेंसी फैक्टर्स पर असर पड़ता हैजिसमें मेनोपॉज की उम्र भी शामिल है। अगर बात महिलाओं की करेंतो अगर उनकी मां, नानी, को मेनोपॉज जल्दी हुआ है, तो ये फैक्टर भी उनके मेनोपॉज से जुड़ जाता है।
हार्मोंस-आपके हार्मोन में अगर कोई भी बदलाव हो रहा है तो इससे शरीर के काम करने का तरीका बदल सकता है। प्रेग्नेंसी प्रोसेस के लिए पुरुष और महिला दोनों के हार्मोंस महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
लाइफस्टाइल-खराब लाइफस्टाइल जैसे, स्मोकिंग, शराब या ड्रग्स की लत फर्टिलिटी को प्रभावित करती है। क्योंकि खराब लाइफस्टाइल से हार्मोन डिसबैलेंस, प्रेग्नेंसी प्रॉब्लम्स जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

Rani Sahu
Next Story