लाइफ स्टाइल

शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखेंगे ये फल, डाइट में जरूर करें शामिल

Ritisha Jaiswal
7 April 2022 2:48 PM GMT
शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखेंगे ये फल, डाइट में जरूर करें शामिल
x
गर्मियों के मौसम में शरीर से अधिक पसीना आने से पानी की कमी होने का खतरा रहता है

गर्मियों के मौसम में शरीर से अधिक पसीना आने से पानी की कमी होने का खतरा रहता है। इसके अलावा लू लगने की भी संभावना रहती है। ऐसे में बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए लोग नारियल पानी, छाछ, लस्सी आदि का सेवन करते हैं। मगर आप चाहे तो डेली डाइट में कुछ पानी से भरपूर फलों को शामिल कर सकते हैं। इनके सेवन से आपकी बॉडी में पानी की कमी पूरी होने के साथ शरीर व पेट में ठंडक का एहसास होगा। साथ ही लू लगने से बचाव रहेगा। चलिए जानते हैं इन फलों के बारे में...

आम
गर्मियों में मिलने वाले आम को फलों का राजा कहा जाता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ पोषक तत्व, मिनरल्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। आप पके आप को काटकर खाने के अलावा इससे जूस, स्मूदी, लस्सी, शेक आदि बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा कच्चे आम का पन्ना लोग गर्मियों में खासतौर पर पीाा पसंद करते हैं। इससे शरीर को सभी जरूरी तत्व मिलने के साथ पानी की कमी से बचाव रहता है। साथ ही लू लगने का खतरा भी कम रहता है।
तरबूज
लोग गर्मियों में खासतौर पर तरबूज खाना पसंद करते हैं। इसमें अधिक मात्रा में पानी होने से डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाव रहता है। बॉडी दिनभर हाइड्रेटेड रहने के साथ पेट में ठंडक बनी रहती है।
खरबूजा
खरबूजा भी गर्मियों में मिलने वाला फल है, जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। इसमें सभी जरूरी तत्व व अधिक मात्रा में पानी होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ पेट को ठंडक का एहसास होता है।
अंगूर
अंगूर विटामिन, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम व अन्य पोषक तत्वों और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इसके सेवन से डिहाइड्रेशन की समस्या दूर होने के साथ पेट व शरीर को ठंडक मिलती है। अंगूर खाने से इम्यूनिटी तेजी सी बूस्ट होती है और दिनभर एनर्जेटिक रहने में मदद मिलती है। आप गर्मियों में अंगूर, इसका जूस, कसटर्ड आदि बनाकर डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।
मौसंबी
गर्मी में लू के खतरे से बचने के लिए आप डेली डाइट में मौसंबी शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी पूरी होने के साथ ठंडक मिलती है। साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहेगा।
आलूबुखारा
गर्मियों में मिलने वाला आलूबुखारा पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन सी से लू लगने व इंफेक्शन का खतरा कम रहता है। फाइबर से भरपूर आलूबुखारा खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ शरीर को ठंडक का एहसास होता है।



Next Story