लाइफ स्टाइल

शरीर में खून बढ़ाएंगे ये फल और सब्जियां, एनिमिया की समस्या होगी दूर

Subhi
21 Oct 2022 6:03 AM GMT
शरीर में खून बढ़ाएंगे ये फल और सब्जियां, एनिमिया की समस्या होगी दूर
x

जब शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाती है, तो इस स्थिति में आप एनिमिया के शिकार होते हैं। आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है, जिससे हीमोग्लोबिन बनता है। शरीर में आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम होने लगता है, जिससे ऑक्सीजन की भी कमी होने लगती है। इसके कारण हाथ-पैरों में सूजन, चक्कर आना, अधिक पसिना आना, थकान और कमजोरी महसूस होती है। तो आज आपको इस लेख में कुछ ऐसे फल और सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप अपने डाइट में शामिल कर खून की कमी को पूरा कर सकते हैं।

पालक

पालक में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और अन्य विटामिन्स प्रचुर मात्रा में पाया जाते हैं। अगर आप एनिमिया के शिकार हैं तो इसे अपने भोजन में जरूर शामिल करें। यह आपके शरीर में तेजी से खून की कमी को पूरा करता है।

अंगूर

अंगूर खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो खून की कमी को पूरा करता है।

सेब

सेब शरीर की कई बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। इसमें कॉफी मात्रा में आयरन होता है, इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन बनता है। इसके साथ ही सेब पेट की बीमारियों को भी दूर करता है।

चुकंदर

चुकंदर शरीर में खून की कमी को पूरा करने में सहायक है। चाहें तो आप इसे सलाद में भी खा सकते हैं। या आप इसका जूस पी सकते हैं। सब्जियां बनाते समय भी चुकंदर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

अनार

अनार में आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में तेजी से खून बनता है। यह एनिमिया की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

अंजीर

अंजीर में कई सारे विटामिन्स पाए जाते हैं। इसमें आयरन, सोडियम,कैल्शियम, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए आप 4-5 अंजीर को दूध में उबालकर सेवन करें। इससे एनिमिया में राहत मिलती है।


Next Story