लाइफ स्टाइल

ये चार बातें गर्लफ्रेंड को कर सकती हैं परेशान, जानें क्या?

Shiddhant Shriwas
14 Sep 2021 6:17 AM GMT
ये चार बातें गर्लफ्रेंड को कर सकती हैं परेशान, जानें क्या?
x
जब एक लड़का-लड़की रिलेनशनशिप के रिश्ते में बंधते हैं, तो दोनों एक-दूसरे को जानते हैं, पहचानते हैं, साथ में समय बिताते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जब एक लड़का-लड़की रिलेनशनशिप के रिश्ते में बंधते हैं, तो दोनों एक-दूसरे को जानते हैं, पहचानते हैं, साथ में समय बिताते हैं ताकि एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाए। वहीं, शुरुआत के ये दिन जो कपल साथ में बिताता है, इसी के आधार पर वो फैसला कर पाते हैं कि उनका रिश्ता कितना लंबा और कितना आगे बढ़ेगा। रिलेशनशिप का रिश्ता सम्मान, प्यार, विश्वास और एक-दूसरे का लंबा साथ मांगता है। इस प्यार के रिश्ते में ये चीजें इस रिश्ते को बेहतर ढंग से चलने में मदद करती है। लेकिन कई लड़कों की कुछ बुरी आदतें उनकी गर्लफ्रेंड को पहले नाराज करती हैं और कई मर्तबा तो इन आदतों की वजह से ही उनके प्यार का रिश्ता टूटने तक की कगार पर पहुंच जाता है। इसलिए हम आपको लड़कों की कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बदलना ही बेहतर विकल्प है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

नशा करना

लड़कियां उन लड़कों से काफी दुखी रहती है, जो नशा करते हैं। लड़का जब धूम्रपान या अल्कोहल का सेवन करता है, तो उसकी ये आदत उसकी गर्लफ्रेंड को अच्छी नहीं लगती है जिसकी वजह से दोनों के बीच अनबन तक हो जाती है। इसलिए इस आदत को बदलना ही बेहतर विकल्प है।

शक करना

कई लोग अपने पार्टनर पर बेवजह का शक करते है, जिसकी वजह से रिश्ते टूट तक जाते हैं। गर्लफ्रेंड का फोन चेक करना, वो किससे मिल रही है, कहां जा रही है, कब घर पर आ रही है आदि। इन बातों को लेकर बेवजह शक करने की वजह से भी रिश्ता खराब होता है।

फोन न उठाना

हर गर्लफ्रेंड चाहती है कि उनका बॉयफ्रेंड उनसे कॉल पर बात करें, लेकिन कई लड़कों की आदत होती है कि वे कॉल पर बात नहीं करते हैं और इस वजह से लड़कियां चिढ़ तक जाती हैं। ऐसे में आप अगर व्यस्त हैं, तो आपको कॉल पर बात करने का एक निश्चित समय निर्धारित करना चाहिए, ताकि दोनों पार्टनर खुश रह सकें।

चीजें छुपाना (झूठ बोलना)

कोई लड़की नहीं चाहती कि उनका बॉयफ्रेंड उनसे चीजें छुपाएं। उदाहरण के लिए अगर आप अपने दोस्तों संग पार्टी करने भी जा रहे हैं, तो आपको अपनी गर्लफ्रेंड को सच बताना चाहिए क्योंकि चीजें छुपाने से दोनों के बीच विश्वास टूटता है और जहा विश्वास नही होता, वहां प्यार का रिश्ता लंबा नहीं चल पाता है।

Next Story