लाइफ स्टाइल

लड़कियों के लिए बेस्ट और सेफ हैं ये चार जगह, जानिए भारत की सोलो ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में...

Gulabi
17 Nov 2021 9:32 AM GMT
लड़कियों के लिए बेस्ट और सेफ हैं ये चार जगह, जानिए भारत की सोलो ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में...
x
अगर घूमने के शौकीन हैं लेकिन परिवार या दोस्तों के पास ट्रिप के लिए समय नहीं है तो
अगर घूमने के शौकीन हैं लेकिन परिवार या दोस्तों के पास ट्रिप के लिए समय नहीं है तो आपको भी अपना मन मार कर घर पर बैठ जाना पड़ता है। आप अकेले किसी ट्रिप पर जाने से हिचकिचाते हैं। इस वजह से आप यात्रा ही नहीं कर पाते। लड़कियों के साथ अक्सर ऐसा होता है। उन्हें ये भी पता नहीं होता कि अकेले कहां ट्रेवल पर जाएं। लेकिन भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां लड़कियां बिना किसी झिझक या डर के अकेले घूमने जा सकती हैं। ये डेस्टिनेशन भी लड़कियों का बाहें फैलाकर खास स्वागत करता है। घूमने के लिहाज से अच्छी जगह होने के साथ ही लड़कियों के लिए सुरक्षित भी हैं। ऐसे में अगर आप घूमने का प्लान बना रही हैं पर आप अकेली ट्रिप जाना चाहती हैं या आपके साथ सिर्फ लड़कियों का ग्रुप है तो भारत की ये चार जगह आपके लिए रहेंगी। तो चलिए जानते हैं भारत की सोलो ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में।
कंचनजंगा, सिक्किम

दुनिया की सबसे ऊंची चोटी भारत के सिक्किम में है, जिसका नाम है कंचनजंगा। पर्यटकों के लिए कंचनजंगा पसंदीदा जगह है। यहां एक बार जरूर घूमने जाएं। महिलाओं के अकेले घूमने के लिए ये जगह खूबसूरत है और सेफ्टी के लिहाज से भी अच्छा है। यहां आप ट्रैकिंग का आनंद ले सकती हैं।
जैसलमेर, राजस्थान

राजस्थान की खूबसूरती पर्यटकों को अपनी ओर खींचती है। ये मौसम भी राजस्थान की यात्रा के लिए उपयुक्त है। महिलाएं राजस्थान के जैसलमेर में घूमने जा सकती हैं। उनके लिए ये शहर पूरी तरह से सुरक्षित है। जैसलमेर को द गोल्डन सिटी के नाम से जाना जाता है। घूमने के लिए यहां कई सारी जगहें हैं।
जीरो घाटी, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश बहुत खूबसूरत राज्य है। यहां जीरो घाटी नाम की जगह है। लड़कियों के घूमने के लिए ये जगह सबसे बेस्ट है। जीरो घाटी अरुणाचल प्रदेश का सबसे पुराना शहर है। इस शहर को शांति साधक का स्वर्ग कहा जाता है। इसके अलावा ये शहर चावल की खेती के लिए भी प्रसिद्ध है। लड़कियां यहां अकेले घूम सकती हैं और प्रकृति का आनंद ले सकती हैं।
माजुली द्वीप, असम

असम में माजुली द्वीप है। जोरहट शहर से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ये क्षेत्र पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है। लड़कियां सफर पर निकल रही हैं तो माजुली द्वीप घूमने जा सकती हैं।
Next Story