लाइफ स्टाइल

इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को दूर करेंगे ये फूड्स

Manish Sahu
9 Sep 2023 3:20 PM GMT
इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या को दूर करेंगे ये फूड्स
x
लाइफस्टाइल: अभी तो पीरियड्स गए थे..फिर दोबारा आ गए...यार। बार-बार पीरियड्स आने की इस समस्या ने ना....मेरे अंदर खून की कमी कर दी है। अब ब्लड कम और दर्द ज्यादा होता है..क्या ही किया जाए...कुछ समझ ही नहीं आ रहा है।
यकीनन ये वाक्य आप भी बोलती होंगी, क्योंकि महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी कई समस्याएं देखने को मिल रही हैं। इसमें से एक इर्रेगुलर पीरियड्स का होना है। वैसे तो पीरियड्स होने का साइकिल 28 दिन की होती है। अगर इसमें कुछ बदलाव होता है, तो समझ लीजिए कि पीरियड्स की साइकिल अनियमित हो रही है।
ऐसे में आपको अंग्रेजी दवाइयां खाने की कोई जरूरत नहीं है। बस अपने खान-पान पर ध्यान दें और अपने आहार में ऐसे फूड्स शामिल करें, जिन्हें खाने से ज्यादा फायदा होगा। तो चलिए हम आपको न्यूट्रिशनिस्ट अपूर्वा अग्रवाल के बताए कुछ फूड्स के नाम साझा कर रहे हैं, जिन्हें अपने आहार में शामिल किया जा सकता है।
हेल्दी पीरियड्स के लिए चुकंदर खाएं
एक्सपर्ट के अनुसार, डाइट में रूट वेजिटेबल्स को शामिल करना बहुत जरूरी है। वैसे तो आप अपने आहार में सूरन, अरबी और शकरकंदी जैसी सब्जियों को शामिल कर सकते हैं, लेकिन दुरुस्त होगा कि चुकंदर को शामिल किया जाए। चुकंदर आयरन, कैल्शियम, विटामिन, पोटेशियम, फोलिक एसिड और फाइबर से भरपूर होता है।
बेशक, ये आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं, जिसमें फाइबर और पॉलीफेनोल भरपूर मात्रा में पाया जाता है। चुकंदर खाने या इसका जूस पीने से आपके पीरियड्स के समय ब्लड का फ्लो बढ़ सकता है। तो आपको महीने में कम से कम एक हफ्ता लगातार चुकंदर का सेवन करना चाहिए।
पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाएगा जैतून का तेल
पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है। मगर हर महिला का मेंस्ट्रुअल साइकिल का फ्लो अलग-अलग होता है। कई बार फ्लो सामान्य से ज्यादा हो जाता है,लेकिन कई बार ये 2 से 3 दिन में ही सिमट कर रह जाता है।
ऐसे में जैतून का तेल का सेवन करना बेस्ट हो सकता है। आप इसे नाभि पर लगा सकते हैं या सलाद बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीनन आपको फायदा होगा, मगर इसकी तासीर गर्म होती है तो ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।
पीरियड हेल्थ के लिए एवोकाडो
आप अपने आहार में एवोकाडो को भी शामिल कर सकते हैं, क्योंकि इसका सेवन करने से न सिर्फ आपकी इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या दूर होगी, बल्कि आपका वजन भी नहीं बढ़ेगा। साथ ही, एवोकाडो में मौजूद पोषक तत्व एसिडिटी, पेट दर्द, अल्सर, कोलाइटिस, आंतों में सूजन आदि जैसी समस्याओं से राहत दिलाने का काम करते हैं।
एक्सपर्ट की मानें तो अपनी डाइट में हर दूसरे दिन आपको एवोकाडो को शामिल करना चाहिए। बेहतर होगा कि आप इसे सलाद में इस्तेमाल करें वर्ना जूस भी बेस्ट रहेगा।
पीरियड्स में किन चीजों से परहेज करना चाहिए?
आजकल लोग अधिक तली हुई चीजों का सेवन करने लगे हैं जैसे- पकौड़े, फास्ट फूड आदि, लेकिन अधिक तला हुआ खाने से आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या पैदा हो सकती हैं- जैसे आपका वजन बढ़ सकता है और अधिक वजन के कारण आपके पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं।
एक्सपर्ट कहती हैं कि जब महिलाओं का अधिक वजन बढ़ता है, तो उन्हें Pcos की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए हमें ऐसे फूड्स का सेवन करने से हमें बचना चाहिए।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
Next Story