लाइफ स्टाइल

ये फूड्स आपको जल्दी बना देगी बूढ़ा

Apurva Srivastav
21 March 2023 2:08 PM GMT
ये फूड्स आपको जल्दी बना देगी बूढ़ा
x
हमारी लाइफ, फिटनेस, ब्यूटी और उम्र बढ़ने से साथ होने वाली बीमारी के जोखिम
हम जिस भी तरह का खाना खाते हैं उसका, हमारी लाइफ, फिटनेस, ब्यूटी और उम्र बढ़ने से साथ होने वाली बीमारी के जोखिम पर काफी ज्यादा असर पड़ता है। जी दरअसल अक्सर लोगों के चेहरे पर कम उम्र में ही रिंकल्स और फाइन लाइन्स की समस्या देखने को मिलती है, हालाँकि इसकी वजह खाने की कुछ चीजें होती है जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
फ्राइड फूड- जी दरअसल कई बार ऐसा होता है जब हमें फ्राइड फूड की क्रेविंग काफी ज्यादा होने लगती है। हालाँकि अगर आप रोजाना तली-भुनी चीजें खाते हैं तो यह आपकी स्किन को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसी के साथ ही यह आपकी हेल्थ के लिए भी काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
व्हाइट शुगर/ सफेद चीनी- जी दरअसल व्हाइट शुगर का हमारी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी व्हाइट शुगर के कम से कम सेवन की सलाह देते हैं। जी दरअसल इसको खाने से स्किन का ग्लो धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।
मक्खन/ मार्जरीन- मक्खन का ज्यादा सेवन स्किन के लिए अच्छा नहीं होता। जी दरअसल एक स्टडी के मुताबिक, जो लोग मार्जरीन या मक्खन का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते उनमें रिंकल्स, फाइन लाइंस और स्किन डैमेज होने की समस्या काफी कम पाई जाती है। वहीं जो लोग मार्जरीन या मक्खन का काफी ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं उनमें ये समस्या भी काफी ज्यादा पाई जाती है।
डेयरी प्रोडक्ट्स- डेयरी प्रोडक्ट्स को कुछ लोग फायदेमंद मानते हैं तो कुछ लोग नहीं। हालाँकि इसे लेकर कई तरह की स्टडीज हो चुकी हैं। ऐसे में वैज्ञानिक रूप से, डेयरी प्रोडक्ट्स शरीर में सूजन को बढ़ा सकते हैं, जिससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होता है। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के चलते आप समय से पहले ही बूढ़े दिखने लगते हैं।
Next Story