लाइफ स्टाइल

प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में काम आएंगे ये फूड

SANTOSI TANDI
15 Sep 2023 9:38 AM GMT
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में काम आएंगे ये फूड
x
काम आएंगे ये फूड
डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे पीड़ित मरीजों का प्लेटलेट्स काउंट तेजी से कम होता है। कई बार तो प्लेटलेट्स काउंट इतना ज्यादा गिर जाता है कि व्यक्ति के जान पर बन आती है। कुछ मामलों में पीड़ित को प्लेटलेट्स चढ़ाने की भी जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि डेंगू से पीड़ित होने पर प्लेटलेट्स पर नजर बनाए रखना जरूरी होता है। आमतौर पर ये डेढ़ लाख से लेकर 4 लाख तक होते हैं लेकिन जब इनकी संख्या 50 हजार के नीचे जाती है तो खतरा बढ़ जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों की जानकारी दे रहे हैं,जिससे आप प्लेटलेट्स काउंट मेंटेन कर सकते हैं। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डायटीशियन प्रियंका जायसवाल
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में काम आएंगे ये फूड
पपीते का पत्ता
पपीते का पत्ता प्लेटलेट बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। पपीते के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई, विटामिन सी,पपैन जैसे कंपाउंड होते हैं जो इम्यूनिटी ( ये है इम्यूनिटी बूस्ट करने का जबरदस्त सीक्रेट) तो बूस्त करते ही हैं प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप पपीते के पत्तों को धोएं और मिक्सी में पीस लें। इन्हें छानकर पी लें। इसका टेस्ट जरूर कड़वा लगता है लेकिन ये आपको तेजी से रिकवर करने में मदद कर सकता है।
अनार का जूस
अनार का जूस भी सेवन किया जा सकता है। इससे रेड ब्लड सेल्स बढ़ता है जिससे प्लेटलेट काउंट को भी बढ़ावा मिलता है।इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो रोगों से लड़ने में आपकी मदद करते हैं। ये आयरन का बेहतरीन सोर्स है जो खून बढ़ाकर रिकवरी तेज करता है।
पालक
एक्सपर्ट प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए विटामिन के युक्त पालक साग खाने की सलाह देती हैं। पालक में फोलेट भी पाया जाता है जो शरीर में रेड ब्लड सेल्स का निर्माण में मदद करता है। डेंगू के मरीज डाइट में पालक साग की सब्जी, सूप, जूस शामिल कर सकते हैं।
चुकंदर
एक्सपर्ट चुकंदर को भी डाइट में ऐड करने की सलाह देती हैं। चुकंदर में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो हिमोग्लोबिन सहित प्लेटलेट्स काउंट में भी सुधार करते हैं। डेंगू होने पर चुकंदर का सूप, जूस, सलाद खा सकते हैं।
खट्टे फल
आपको अपनी डाइट में खट्टे फलों को भी शामलि करना चाहिए। एक्सपर्ट कहती हैं कि जिन फलों में विटामिन सी की मात्रा भरपूर होती है वो प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद करते हैं।इसके साथ ही इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।जिससे आप तेजी से रिकवरी कर सकते हैं। डेंगू के पेशेंट को नींबू (सिर्फ एक नींबू खाने से मिलते हैं इतने फायदे) आंवला, कीवी, संतरा जैसे खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए।
दूध
एक्सपर्ट प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए बकरी का दूध पीने की सिफारिश करती हैं। इसमें विटामिन बी12, बी 6 विटामिन सी, डी की मात्रा होती है। इससे रेड ब्लड सेल्स के फॉर्मेशन में मदद होता है।
एक्सपर्ट ये भी कहती हैं कि प्लेटलेट काउंट जब बहुत ज्यादा घट जाए तो इसे तुरंत बढ़ाने का कोई समाधान नहीं है लेकिन पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाना पूरे शरीर के लिए अच्छा है। आपको इससे प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Next Story