लाइफ स्टाइल

खाने की इन चीज़ों में होता है सबसे ज़्यादा प्रोटीन

Ritisha Jaiswal
17 Nov 2021 10:18 AM GMT
खाने की इन चीज़ों में होता है सबसे ज़्यादा प्रोटीन
x
यह कोई सीक्रेट नहीं है कि प्रोटीन हमारी डाइट का एक बेहद अहम हिस्सा होता है। फैट और कार्बोहाइड्रेट के साथ प्रोटीन भी बेहद ज़रूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | यह कोई सीक्रेट नहीं है कि प्रोटीन हमारी डाइट का एक बेहद अहम हिस्सा होता है। फैट और कार्बोहाइड्रेट के साथ प्रोटीन भी बेहद ज़रूरी मैक्रोन्यूट्रिएंट है। आमतौर पर ज़्यादातर लोगों का मानना होता है कि सबसे ज़्यादा प्रोटीन सिर्फ मीट में ही पाया जाता है। जबकि ऐसा नहीं है। हम आपको खाने की ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिनमें मीट से ज़्यादा प्रोटीन पाया जाता है। पानी के अलावा हमारे शरीर को प्रोटीन की सबसे ज़्यादा जरूरत होती है। प्रोटीन एमिनो एसिड से बनते हैं। प्रोटीन हमारे शरीर की ग्रोथ, टिशू रिपेयर आदि में मददगार साबित होता है।

खाने की इन चीज़ों में होता है सबसे ज़्यादा प्रोटीन
बादाम
8 से 10 बादाम में करीब 12 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। इसमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन भी पाया जाता है। यह आपको एनर्जी देने के साथ शरीर में प्रोटीन को बूस्ट करता है।
ब्रोकली
ब्रोकली में 4.5 ग्राम प्रोटीन होता है। इसे आप अपनी डेली डाइट में आराम से शामिल कर सकते हैं। इसमें कैंसर और प्रदूषण से लड़ने वाले पार्टिकल भी पाए जाते हैं।
सोयाबीन
एक कप सोयाबीन में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। इसकी आप सब्ज़ी बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा सोया चंक को उबालकर भी खाया जा सकता है।
कटहल
एक छोटी कटोरी कटहल में 3 ग्राम प्रोटीन होता है। साथ ही कटहल में पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन की भी अच्छी मात्रा में पाई जाती है।
कुटु का आटा
एक कप कुटु के आटे में 6 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। हमारे शरीर को इसके प्रोटीन को पचाने में मुश्किल भी नहीं आती। यह ग्लूटन फ्री होता है और बाज़ार में आसानी से उपलब्ध भी होता है।


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story