लाइफ स्टाइल

दुल्हन के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये पांच चूड़ा डिजाइन, देखें तस्वीर

Tara Tandi
4 Dec 2021 7:38 AM GMT
दुल्हन के हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये पांच चूड़ा डिजाइन, देखें तस्वीर
x
लड़कियां अपनी शादी में खूबसूरत दिखने के लिए अपने ब्राइडल लहंगे और मेकअप के अलावा कई ऐसी ज्वेलरी और एक्सेसरीज कैरी करती हैं

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। लड़कियां अपनी शादी में खूबसूरत दिखने के लिए अपने ब्राइडल लहंगे और मेकअप के अलावा कई ऐसी ज्वेलरी और एक्सेसरीज कैरी करती हैं, जो एक दुल्हन की खूबसूरती में निखार लाते हैं। किसी भी सुहागिन महिला के 16 श्रृंगार में से एक चूड़ियां होती हैं। वहीं नई नवेली दुल्हन अपनी शादी में सुहाग की निशानी के तौर पर चूड़ा पहनती है। लड़कियों के चूड़ा उनके सुहाग का प्रतीक तो है ही, साथ ही उनके लुक को अधिक निखारने का एक प्रभावशाली एक्सेसरीज भी है। लड़कियों के हाथ में चूड़ा बहुत प्यारा लगता है। हर लड़की अपनी शादी में चूड़ा कैरी करना चाहती है,जिसे वह शादी के बाद भी पहनती हैं। वैसे तो चूड़ा ट्रेडिशनल एक्सेसरीज है लेकिन नए नए कई चूड़ा डिजाइन इन दिनों मार्केट में मिल जाएंगे। चूड़ा को आप ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ ही वेस्टर्न आउटफिट के साथ भी कैरी कर सकती हैं। इन दिनों चूड़ा में मॉडर्न डिजाइन ट्रेंड में हैं। चलिए देखते हैं लेटेस्ट चूड़ा डिजाइन, जो दुल्हन के हाथों की बढ़ा सकते हैं खूबसूरती।


पर्ल ब्राइडल चूड़ा

इन दिनों पर्ल चूड़ा भी ट्रेंड में है। आप एलिगेंट लुक के लिए इसे अपने हाथों पर सजा सकते हैं। माॅडर्न के साथ ही पारंपरिक परिधानों पर पर्ल चूड़ा मेल खाता है। सफेद मोतियों से सजे चूड़े को आप हर कलर के आउटफिट के साथ मैच कर सकते हैं।

कुंदन ब्राइडल चूड़ा
शादी में चमक दमक होती है। दुल्हन के लहंगे और ज्वेलरी में भी यही चमक दमक देखने को मिलती है। आप अपने चूड़े में भी ऐसा ही कुछ चाहती हैं तो कुंदन ब्राइडल चूड़ा कैरी करें। ये आपको राॅयल लुक देता है।

लटकन ब्राइडल चूड़ा
लटकन इन दिनों ट्रेंड में है। ब्राइडल चूड़ा में आप लटकन को एड कर सकती हैं। दुल्हन के हाथों पर चूड़ा का ये डिजाइन आकर्षक लगता है। सफेद मोतियों से सजे चूड़े को आप ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के कपड़ों के साथ कैरी कर सकती हैं।

डिजाइनर कड़ा ब्राइडल चूड़ा
आजकल चूड़े में नाम लिखा होता है, दूल्हा और दुल्हन की फोटो छपी होती है। वैसे ही चूड़ा में खूबसूरत कड़ा को एड किया जाता है, जिसमें ऐसी ब्राइडल डिजाइन दी जाती है, जो दुल्हन के हाथों को ट्रेडिशनल और माॅडर्न टच देता है।

पारंपरिक मरून चूड़ा
अगर आप शादी में ट्रेडिशनल लुक और एक्सेसरीज कैरी करना चाहती हैं तो पारंपरिक मरून ब्राइडल चूड़ा को निसंकोच पहनें। मरून ट्रेडिशनल चूड़ा ट्रेंड में है। खास बात ये है कि आप इसे शादी के बाद भी आसानी से कैरी कर सकते हैं। मरून और लाल रंग के लहंगे से साथ इसे मैच करें।



Next Story