लाइफ स्टाइल

गर्मियों में इन फैब्रिक से हो सकता है स्किन को नुकसान

SANTOSI TANDI
8 Jun 2023 1:54 PM GMT
गर्मियों में इन फैब्रिक से हो सकता है स्किन को नुकसान
x
गर्मियों में इन फैब्रिक
गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की समस्याएं लेकर आता है। खास तौर पर इस दौरान पसीने की परेशानी बेहद सामान्य है। इसलिए कपड़ों पर बेहद ध्यान रखना चाहिए। आप गर्मी के मौसम में कोई भी कपड़ा नहीं पहन सकती हैं। सर्दी के कपड़े तो बिल्कुल भी नहीं। इस दौरान आपको कॉटन से बने कपड़े पहनें। यह कपड़ा पसीने को आसानी से सोख लेता है और काफी कंफर्टेबल भी है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि गर्मी में आपको किन फैब्रिक के कपड़े नहीं पहनने चाहिए।
वेलवेट का कपड़ा
वेलवेट का कपड़ा देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इस फैब्रिक से बने आउटफिट को पहनने से लुक भी बेहद अच्छा लगता है। आप हर सीजन में इस फैब्रिक के कपड़े नहीं पहन सकती हैं। खासतौर पर वेलवेट फैब्रिक गर्मियों के सीजन के लिए नहीं बना है। गर्मियों के दौरान वेलवेट के कपड़े नहीं पहने चाहिए। यह कपड़ा मोटा होता है, जिसके कारण इसे पहन पसीने की समस्या अधिक हो सकती है।
डेनिम
डेनिम का फैशन फ्रेंड में है। डेनिम के कपड़े पहनने से लुक काफी अट्रैक्टिव लगता है। इसलिए ज्यादातर लोग डेनिम को अपने वार्डरोब में जरूर शामिल करते हैं। गर्मी के मौसम में आपको डेनिम के कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
डेनिम में हवा पास नहीं होती है, जिसके कारण आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आ सकता है। पसीने के कारण रैशेज की समस्या होने लगती है। अगर आपको डेनिम पहनना है तो ऐसी जगह पर पहनें, जहां ठंडक हो या 24 घंटे आप एसी में बैठे हों।
इसे भी पढ़ें: जानें गर्मियों के लिए किस तरह का कपड़ा रहता है बेस्ट?
नेट के कपड़े
नेट का कपड़ा सिंथेटिक फैब्रिक से बना होता है। यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। साथ ही, नेट का कपड़ा देखने में एयरी लगता है, लेकिन इसके कारण त्वचा पर खुजली और रेडनेस की समस्या हो सकती है। नेट फैब्रिक से बने कपड़े गर्मी के दौरान न पहनें। इसके कारण आप अनकंफर्टेबल भी फील कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: समर ड्रेस के लिए कौन सा फैब्रिक रहेगा बेस्ट? जानिए
पॉलिएस्टर
यह फैब्रिक जल्दी खराब नहीं होता है। साथ ही इसमें क्रीज भी नहीं पड़ती हैं, लेकिन गर्मी के दौरान आपको इस फैब्रिक से बने कपड़े नहीं कैरी करने चाहिए। पॉलिएस्टर से बनी शर्ट या ड्रेस पहनने से आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
ये फैब्रिक होते हैं गर्मी के लिए बेस्ट
गर्मी के मौसम में आप कॉटन के अलावा लिनेन फैब्रिक से बने कपड़े पहन सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह कपड़ा हल्का होता है, जिसे पहनकर आपको हैवी महसूस नहीं होता है। शर्ट बनाने के लिए इस कपड़े का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
होजरी फैब्रिक से बने आउटफिट को भी गर्मी के दौरान कैरी कर सकती हैं। इस कपड़े का वजन ज्यादा नहीं होता है।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Next Story