लाइफ स्टाइल

माता-पिता से संबंधों को मधुर बनाते हैं ये आसान उपाय

SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 9:19 AM
माता-पिता से संबंधों को मधुर बनाते हैं ये आसान उपाय
x
माता-पिता से संबंधों
दुनिया में माता-पिता को ईश्वर का दूसरा रूप माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके माता-पिता आपसे खुश है तो समझो ईश्वर खुश है। लेकिन हर घर में ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। जब बच्चे छोटे होते हैं, तो पैरेंट्स उनका पूरा ध्यान रखते हैं। लेकिन बड़े होते-होते अक्सर दोनों जेनरेशन की सोच में अंतर आ जाता है। जिसके चलते रिश्ते में भी दूरियां आ जाती है। ऐसा नहीं है कि पैरेंट्स या बच्चों के मन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम नहीं होता है, लेकिन परिस्थितियां उन्हें दूर कर देती हैं। ऐसे में अगर कुछ अतिरिक्त उपाय अपनाए जाते हैं तो इससे रिश्तों को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। तो चलिए आज इस लेख में प्रयागराज के ग्रह नक्षत्र ज्योतिष शोध संस्थान के ज्योतिषाचार्य आशुतोष वार्ष्णेय कुछ ऐसे ही आसान उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने माता-पिता के साथ संबंधों को पहले की तरह मधुर बना सकते हैं-
parents with kids
करें आदित्य स्तोत्र का पाठ
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि ग्रहों का संबंध रिश्ते से होता है। जहां ग्रहों के राजा सूर्य से पिता का विचार किया जाता है। वहीं, ग्रहों की रानी चंद्रमा मां का प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए माता-पिता से रिश्तों को मधुर बनाने के लिए व्यक्ति को इनसे जुड़े उपाय करने चाहिए। बता दें कि जिन लोगों की जन्म कुंडली में सूर्य और चंद्रमा मजबूत होते हैं, उनका उनके माता-पिता से संबंध मधुर होता है। लेकिन जिन लोगों की जन्म कुंडली में सूर्य एवं चंद्रमा कमजोर हो, उन्हें जन्म कुंडली के अनुसार सूर्य चंद्रमा का उपाय अवश्य करना चाहिए। ऐसे लोग नित्य आदित्य स्तोत्र का पाठ कर सकते हैं, इससे उनके पिता से संबंध सुधरते हैं। व्यक्ति को ना केवल पिता का सुख लंबे समय तक मिलता है, बल्कि पैतृक संपत्ति में भी उसकी जन्मकुंडली में बनने वाले ज्योतिषी योगों के अनुसार लाभ प्राप्त होता है।
इसे भी पढ़ें : कॉलेज जाने वाली लड़कियों के बैग में जरूर होने चाहिए ये सामान
करें चन्द्रमा के उपाय
चूंकि चन्द्रमा मां का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए चंद्रमा के उपाय करने से व्यक्ति को अपनी जन्म देने वाली मां अथवा माता तुल्य महिलाओं से मां का प्यार एवं आशीर्वाद मिलता है। चन्द्रमा के उपाय के रूप में आपको शिवजी की पूजा करनी चाहिए। शिवजी की पूजा के साथ-साथ उनकी प्रतिमा पर दूध दही चावल चढ़ाने से मातृ सुख में वृद्धि होती है।
इसे भी पढ़ें : पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप
भेंट करें ये चीजें
अगर आपके अपने माता-पिता से संबंध बहुत अच्छे नहीं है तो ऐसे में उन्हें कुछ चीजें भेंट करके भी आप अपने रिश्तों में मिठास घोलने का प्रयास कर सकते हैं। आप सोमवार को चांदी का कोई भी आभूषण जैसे पायल आदि अपनी माताजी को भेंट करें। वहीं, रविवार को सोने की अंगूठी पिताजी को भेंट करने से रिश्तो में अनुकूलता आती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Next Story