- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जेंडर-न्यूट्रल हैं...
लाइफ स्टाइल
जेंडर-न्यूट्रल हैं शर्ट को स्टाइल करने के ये आसान टिप्स
SANTOSI TANDI
9 Jun 2023 1:43 PM GMT

x
जेंडर-न्यूट्रल हैं शर्ट
हर व्यक्ति के लिए फैशन की परिभाषा अलग जो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि फैशन की कोई एक परिभाषा नहीं होती है। वहीं तेजी से फैशन ट्रेंड बदल रहे हैं और रोजाना कुछ नया मार्केट में देखने को नजर आ रहा है।
आजकल जेंडर-न्यूट्रल क्लोथिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। यह शब्द आपने कई बार सुना होगा। इसका मतलब यह है कि ऐसे कपड़े जो हर जेंडर का व्यक्ति पहन सकता है। वहीं सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के काफी लुक्स देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि इस तरह की ड्रेसिंग को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है।
आजकल शर्ट्स को तरह-तरह से स्टाइल किया जा रहा है। ओवरसाइज कपड़े आप लम्बे समय तक आराम से पहन सकती हैं, क्योंकि ये काफी आरामदायक होते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे लुक्स जिसमें शर्ट्स को काफी अलग-अलग तरह से स्टाइल किया गया है और इसे हर जेंडर का व्यक्ति आसानी से पहन सकता है। साथ ही बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के कुछ खास टिप्स।
ब्लेजर के साथ पहनें
देखने में इस तरह का लुक काफी फॉर्मल और क्लासी नजर आता है। बता दें कि आप ब्लेजर के कलर की ही मैचिंग पैन्ट्स बनवा सकती हैं या पेंसिल जीन्स भी पहन सकती हैं। वहीं ब्लेजर के लिए आप ओवरसाइज डिजाइन को चुन सकती हैं।
HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप बालों के लिए मेसी लुक वाली पोनीटेल हेयर स्टाइल बना सकती हैं। साथ ही गोल्डन कलर की मिनिमल एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : दिखना चाहती हैं स्टाइल क्वीन तो ग्राफिक टी-शर्ट के साथ ऐसे करें स्टाइलिंग
ओपन शर्ट स्टाइल
इस तरह का लुक देखने में बेहद कूल नजर आता है। शर्ट के अंदर आप चाहे तो प्रिंटेड टॉप या क्रॉप टॉप भी पहन सकती हैं। वहीं शर्ट में आपको प्रिंटेड से लेकर प्लेन तक में काफी पैटर्न आसानी से मिल जाएंगे। इसके अलावा आप शर्ट की नॉट भी बना सकती हैं। इसके लिए आप ओवरसाइज शर्ट को चुनें ताकि आपका लुक कूल नजर आए।
HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप हूप इयररिंग्स को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए मल्टी-लेयर ब्रेड या मेसी लुक फिशटेल ब्रेड हेयर स्टाइल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : जेंडर-फ्लूइड हैं ये ओवरसाइज्ड आउटफिट्स, जानें कैसे करें स्टाइल
जीन्स के साथ
एक बेसिक प्लेन शर्ट को आप न जाने कितनी ही तरह की जीन्स के साथ पहन सकती हैं। बता दें कि आजकल रिप्ड जींस, बैगी जीन्स, कार्गो जीन्स काफी चलन में है। वहीं ये जीन्स और शर्ट आपको काफी कूल दिखने के साथ-साथ कैसुअल लुक देने में मदद करेगा।
HZ Tip : इस तरह के लुक के साथ आप बालों के लिए हाफ बन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। साथ ही स्नीकर शूज के पहन सकती हैं।
अगर आपको जेंडर-न्यूट्रल शर्ट स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story