लाइफ स्टाइल

ये आसान उपाय दूर करेंगे चहरे की झुर्रियां, जानें और आजमाए

Kajal Dubey
25 Aug 2023 11:55 AM GMT
ये आसान उपाय दूर करेंगे चहरे की झुर्रियां, जानें और आजमाए
x
आप खुद को समय दे सकते हैं। अक्सर देखा गया हैं कि उम्र के साथ चहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं और कई बार इसका कारण तनाव भी हो सकता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से चहरे की झुर्रियां छूमंतर हो जाएगी और निखार मिलेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।
- माथे, मुंह और आंखों के आसपास उभर आई झुर्रियों पर नींबू का रस लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे झुर्रियां कम होती हैं।
- केले को अच्छी तरह मसलकर उसमें थोड़ा-सा शहद मिलाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे झुर्रियां, महीन रेखाएं आदि कम होती हैं।
- अंगूर को काटकर उसका रस झुर्रियों वाली जगह पर लगाएं। 20 मिनट बाद कुनकुने पानी में कॉटन बॉल भिगोकर चेहरा पोंछ लें। नियमित ऐसा करने से झुर्रियां हल्की हो जाती हैं।
- कच्चे सेब को पीसकर चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद कुनकुने पानी से धो दें। सेब त्वचा को साफ़ करता है और महीन रेखाओं को भी हल्का कर देता है।
- विटामिन ए से भरपूर पपीते को पीसकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है और झुर्रियां कम हो जाती हैं।
- नारियल तेल में थोड़ा-सा संतरे का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से भी चेहरे की महीन रेखाएं हल्की हो जाती हैं।
- खीरे को कद्दूकस करके उसमें थोड़ा-सा दही मिलाएं। तैयार लेप फाइन लाइन्स पर अप्लाई करें। सूख जाने पर कुनकुने पानी से धो लें।
- एक टीस्पून अंडे की जर्दी में बराबर मात्रा में टमाटर व नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर लगाएं। झुर्रियां कम हो जाएंगी।
- एक टीस्पून दही में एक चम्मच उड़द दाल का पाउडर डालकर तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। सूखने पर पानी के छींटे मारें और गीले कॉटन से पोंछ लें।
- 1 टीस्पून बेसन, 2 चुटकी हल्दी, 5-6 बूंद जैतून का तेल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो दें।
Next Story