- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- हरियाली तीज पर सिर्फ 5...
लाइफ स्टाइल
हरियाली तीज पर सिर्फ 5 मिनट में बन जाएंगे ये आसान मेहंदी डिजाइंस
Mohammed Raziq
18 Aug 2023 12:08 PM IST

x
जाएंगे ये आसान मेहंदी डिजाइंस
हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों और पैरों पर लगाया जाता है। तीज त्यौहार की बात करें तो कल हरियाली तीज (Hariyali Teej) है और इस मौके पर सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और तैयार होकर पूजा करती हैं।
वहीं घर के कामकाज के कारण कई बार हमें बाहर जाकर मेहंदी लगवाने का समय नहीं मिल पाता है और इसी वजह से हम कई बार समय पर मेहंदी भी नहीं लगवा पाते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ ऐसे आसान डिजाइंस, जिन्हें आप केवल 5 मिनट के अंदर-अंदर अपने हाथों पर लगा पाएंगी और अपने हाथों की शोभा बढ़ा पाएंगी। साथ ही बताएंगे इन डिजाइंस को हाथों पर लगाने का आसान तरीका।
हरियाली तीज डॉट मेहंदी डिजाइन
देखने में ये मेहंदी डिजाइन कई बार थोड़ा मुश्किल जरूर नजर आता है, लेकिन इस तरह का डिजाइन आपके हाथों को बेहद खूबसूरत बनाने में मदद करता है। इसके लिए आप डॉट-डॉट मेहंदी से ज्वेलरी का कोई स्टाइल जैसे ब्रेसलेट, हाथ फूल जैसे कई डिजाइन आसानी से बना सकती हैं।
हरियाली तीज जाल मेहंदी डिजाइन
जाल मेहंदी हाथों के आकर के हिसाब से बनाना जरूरी होता है। वहीं जाल के लिए ज्यादातर कम चौड़ाई वाले डिजाइन को ही चुना जाता है और इस तरह का डिजाइन लगभग हर तरह के हाथों पर खूबसूरत भी नजर आता है। आप चाहे तो जाल के अंदर शेडिंग कर सकती हैं और आस-पास बॉर्डर बनाने के लिए फूल-पत्ती डिजाइन को बना सकती हैं।
हरियाली तीज गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन
इस तरह का मेहंदी डिजाइन बनाना भी काफी आसान है, लेकिन आप चाहे तो उंगलियों के लिए बारीक पैटर्न वाला कोई अलग डिजाइन बना सकते हैं। वहीं गोल टिक्की का डिजाइन बनाने के लिए आप छोटे साइज वाली चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बेल मेहंदी डिजाइन
बेल में आपको कई तरह के पैटर्न्स आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप मॉडर्न लुक वाली मेहंदी के साथ-साथ अपना कीमती समय भी बचाना चाहती हैं तो इस तरीके के मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं। इसमें आप फूल-पत्ती के अलावा केरी डिजाइन भी बना सकती हैं। साथ ही इसे आकर्षक बनाने के लिए आप डार्क कलर की मेहंदी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको हरियाली तीज पर सिर्फ 5 मिनट में बनने वाले ये मेहंदी डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story





