लाइफ स्टाइल

लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

SANTOSI TANDI
23 Jun 2023 8:14 AM GMT
लंबे हाथों की शोभा बढ़ाएंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
x
मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
कोई तीज-त्यौहार हो या किसी कि शादी का फंक्शन, मेहंदी लगाना तो हम सभी पसंद करते हैं। हाथों और पैरों पर मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके कई डिजाइन आपने देखे ही होंगे, लेकिन क्या आप जानती हैं कि हाथों के आकार और साइज के हिसाब से भी मेहंदी लगाई जाती है?
अगर नहीं तो बता दें कि अगर आप अपने हाथों के आकार और साइज को ध्यान में रखकर सही डिजाइन नहीं चुनेंगी तो मेहंदी का डिजाइन जरूरी नहीं है कि जचे बल्कि अलग भी नजर आ सकती है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइंस जो खासकर लंबे हाथों पर खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही बताएंगे मेहंदी लगाने के लिए कुछ आसान टिप्स।
डॉट मेहंदी डिजाइन बनाने में काफी आसान होती है। हालांकि देखने में यह डिजाइन थोड़ा मुश्किल जरूर आ रहा है, लेकिन बता दें कि इसमें जाल को भरा-भरा बनाने के लिए डॉट मेहंदी का इस्तेमाल किया गया है। वहीं कलाई पर चैन स्टाइल में मेहंदी लगाई गई है, जिसके लिए डॉट मेहंदी का इस्तेमाल किया गया है।
मेहंदी डिजाइन 2
मॉडर्न स्टाइल की मेहंदी डिजाइन पसंद करती हैं तो इस तरह से हाथों के पीछे की तरफ डॉट-डॉट कर बेल बना कर आस-पास गोल टिक्की या फूल-पत्ती डिजाइन बना सकती हैं। वहीं गोल डिजाइन बनाने के लिए आप बोतल के ढक्कन या चूड़ी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन
डबल बेल डिजाइन आजकल काफी पसंद किया जा रहा है और इसके का डिजाइन जैसे कि फूल-पत्ती, मोर, केरी, गोल टिक्की इत्यादि डिजाइन आपको आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इसमें आप जाल डिजाइन की मेहंदी भी लगा सकती हैं।
मेहंदी डिजाइन
भरे हाथों की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से हाथों के बीच में फूल-पत्ती डिजाइन बना सकती हैं और आस-पास आप जाल मेहंदी के अलग-अलग स्टाइल और डिजाइन बना सकती हैं। इसके लिए आप बारीक डिजाइन की मेहंदी ही लगाएं ताकि डिजाइन खूबसूरत नजर आए।
मेहंदी डिजाइन
जाल मेहंदी डिजाइन सबसे आसान होता है और लंबे हाथों के लिए डिजाइन बनाते समय आप कोशिश करें की चौड़े जाल न बनाये और छोटे-छोटे पैटर्न ही बनाएं। इसके लिए आप काले रंग वाली मेहंदी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। साथ ही चाहे तो केरी मेहंदी लगाकर अंदर की तरफ छोटे-छोटे जाल बना सकती हैं।
अगर आपको लंबे हाथों के लिए मेंहदी के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story