लाइफ स्टाइल

कजरी तीज के मौके पर 5 मिनट में बन जाएंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

Mohammed Raziq
2 Sept 2023 11:15 AM IST
कजरी तीज के मौके पर 5 मिनट में बन जाएंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
x
मेहंदी के ये आसान डिजाइंस
अक्सर घर के कामकाज के कारण कई बार हमें बाहर जाकर मेहंदी लगवाने का समय नहीं मिल पाता है और इसी वजह से हम कई बार समय पर मेहंदी भी नहीं लगवा पाते हैं। हर तीज-त्यौहार के मौके पर मेहंदी को हाथों पर लगाया जाता है। वहीं तीज त्यौहार की बात करें तो कल कजरी तीज आने वाली है और इस मौके पर हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए हाथों पर मेहंदी जरूर लगानी चाहिए।
तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ ऐसे आसान डिजाइंस, जिन्हें आप केवल 5 मिनट के अंदर-अंदर अपने हाथों पर लगा पाएंगी और अपने हाथों की शोभा बढ़ा पाएंगी। साथ ही बताएंगे इन डिजाइंस को हाथों पर लगाने का आसान तरीका।
रिंग स्टाइल मेहंदी डिजाइन
मॉडर्न लुक वाली मेहंदी लगाना चाहती हैं तो मिनिमल डिजाइन की रिंग स्टाइल मेहंदी आपके लिए बेस्ट रहेगी। इस तरह का डिजाइन आप अपने हाथों की उंगलियों पर बना सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन आप काफी बारीकी से बनाएं। ऐसा करने से आपका बनाया हुआ डिजाइन आपके हाथों की शोभा बढ़ाने में मदद करेगा।
गोल टिकी मेहंदी डिजाइन
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन सबसे ज्यादा बनाया जाता है और यह बनाना काफी आसान भी है। इस डिजाइन को कम्प्लीट करने के लिए आप आस-पास बॉर्डर बना सकती हैं। इसके लिए आप फूल-पत्ती डिजाइन को चुन सकती हैं। आप चाहे तो इसे बेल स्टाइल में भी लगा सकती हैं।
ब्रेसलेट स्टाइल मेहंदी डिजाइन
अगर आप कम से कम डिजाइन की ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी स्टाइल अपने हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरह से चौड़े डिजाइन का ब्रेसलेट अपने हाथों पर बना सकती हैं। वहीं इस तरह के डिजाइन के साथ आप बैक हैण्ड के लिए रिंग मेहंदी डिजाइन बना सकती हैं।
बेल मेहंदी डिजाइन
बेल मेहंदी देखने में बेहद मॉडर्न नजर आती है। वहीं अगर आप इसे ज्वेलरी स्टाइल यानि हाथ फूल स्टाइल के डिजाइन में लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीकी से आप बीच की उंगली पर बेल के डिजाइन को बना सकती हैं। इसके लिए आप डिजाइन को अपने हाथों के आकार के हिसाब से चुनें।
अगर आपको कजरी तीज पर सिर्फ 5 मिनट में बनने वाले ये मेहंदी डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story