लाइफ स्टाइल

चेहरे की रौनक बढ़ाएंगे ये आसान हेयर स्टाइल्स, हरतालिका तीज के लिए करें ट्राई

SANTOSI TANDI
19 Sep 2023 7:24 AM GMT
चेहरे की रौनक बढ़ाएंगे ये आसान हेयर स्टाइल्स, हरतालिका तीज के लिए करें ट्राई
x
हरतालिका तीज के लिए करें ट्राई
स्टाइलिश दिखना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हमें सही तरीके के हेयर स्टाइल को चुनना बेहद जरूरी होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना करती हैं और इसके लिए वे व्रत भी रखती हैं। इस दिन ट्रेडिशनल लुक को खास बनाने के लिए आपको चेहरे के आकार के हिसाब से परफेक्ट हेयर स्टाइल को चुनना बेहद जरूरी होता है।
तो चलिए आज हम दिखाने वाले हैं कुछ आसान हेयर स्टाइल्स जो आप इस हरतालिका तीज के मौके पर बालों के लिए चुन सकती हैं और अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन हेयर स्टाइल्स को बनाने के कुछ खास टिप्स।
फ्रंट ब्रेड हेयर स्टाइल
अगर आप बालों को ओपन रखना पसंद करती हैं तो इस तरह से फ्रंट की तरफ ट्विस्टिंग ब्रेड हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं। वहीं अगर आपका चेहरा गोल है या आपको अपने चेहरे को सही आकार देना है तो आप आगे की तरफ ब्रेड बनाने के बाद फ्लिक्स को जरूर छोड़े। साथ ही इन्हें सजाने के लिए आप कलरफुल थ्रेड या बीड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्लीक बन हेयर स्टाइल
ट्रेडिशनल लुक में साड़ी पहन रही हैं तो इस तरीके के से आप सोबर और रॉयल लुक पाने के लिए सिंपल स्लीक हेयर स्टाइल बना सकती हैं। स्लीक हेयर स्टाइल को आकर्षक लुक देने के लिए आप बालों में लाल रंग के गुलाब या गजरे की लेयर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपका चेहरा चबी है तो आप आगे की ओर फ्लिक्स भी छोड़ सकती हैं।
लो मेसी पोनी टेल हेयर स्टाइल
पोनीटेल हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं तो लुक में वॉल्यूम डालने के लिए आप लो मेसी लुक वाली पोनी टेल हेयर स्टाइल को बालों के लिए चुन सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो आप चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए आगे की ओर फ्रंट में फ्लिक्स छोड़कर बालों को हल्का सा मेसी लुक देने के लिए ट्विस्ट कर सकती हैं। इसके लिए आप हेयर कर्लर की सहायता भी ले सकती हैं।
अगर आपको हरतालिका तीज के लिए आसान हेयर स्टाइल्स और इन्हें बनाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें
Next Story