लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज के मौके पर केवल 5 मिनट से भी कम में बन जाएंगे ये आसान हेयर स्टाइल्स

SANTOSI TANDI
17 Aug 2023 6:53 AM GMT
हरियाली तीज के मौके पर केवल 5 मिनट से भी कम में बन जाएंगे ये आसान हेयर स्टाइल्स
x
जाएंगे ये आसान हेयर स्टाइल्स
लुक को खास बनने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। वहीं हमारे लुक खास बनाने के लिए हमें सभी चीजों का खास ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए हमें कपड़ों से लेकर मैचिंग ज्वेलरी तक को सोच-समझकर चुनना चाहिए। वहीं कई बार जल्दबाजी के कारण हम बालों को सही तरीके से स्टाइल करना ही भूल जाते हैं।
हरियाली तीज आने वाली है और इस दिन सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और तैयार होकर पूजा करती हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ ऐसे ट्रेंडी हेयर स्टाइल्स जिन्हें आप इस हरियाली तीज के मौके पर केवल 5 मिनट में अपने बालों पर बना सकती हैं और खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं।
लो पोनी टेल हेयर स्टाइल
लो पोनीटेल कई तरह से बनाई जा सकती है, लेकिन अगर आपके बाल छोटे हैं या मिड लेंथ हैं तो इस तरह की पोनी टेल आपके बेहद काम में आ सकती है। इसे आप साड़ी से लेकर सूट तक के साथ में बालों में बना सकती हैं। चाहे तो फ्रंट साइड में दोनों तरफ आप ट्विस्टिंग ब्रेड भी बना सकती हैं। इसे सजाने के लिए आप बीड्स हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
स्लीक अप डू हेयर स्टाइल
अगर आपको जल्दबाजी में तैयार होना है और बाल भी हेयर स्टाइल के रेडी नहीं है तो इस तरह से स्लीक हेयर बन आपको परफेक्ट गो टू लुक देने में मदद कर सकता है। फ्रीजी बालों के लिए भी इस तरह का हेयर स्टाइल चुना जा सकता है। आप चाहे तो आगे की ओर फ्लिक्स छोड़ी जा सकती हैं। ध्यान रहे कि आप बालों में थोड़ा बहुत बाउंस दें ताकि बाल चिपके नजर न आने पाए।
मेसी पोनी टेल हेयर स्टाइल
इस तरह की पोनीटेल हेयर स्टाइल खासकर गोल चेहरे पर बेहद खूबसूरत नजर आती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गोल चेहरा चबी होता है और चेहरे को सही शेप देने और बड़ा न दिखाने के लिए आगे की ओर इस तरह से फ्लिक्स निकालते हैं। वहीं इस लुक को मेसी बनाने के लिए आप पहले बालों को कर्ल्स भी करा सकती हैं। इस तरह के हेयर स्टाइल में आप कलरफुल थ्रेड की मदद से आकर्षक लुक दे सकती हैं।
अगर आपको हरियाली तीज के लिए हेयर स्टाइल्स और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story