लाइफ स्टाइल

ये आसान हैक्स आपके सिंपल से खाने को बनाएंगे सुपर फूड

SANTOSI TANDI
12 Sep 2023 7:02 AM GMT
ये आसान हैक्स आपके सिंपल से खाने को बनाएंगे सुपर फूड
x
खाने को बनाएंगे सुपर फूड
आजकल सुपरफूड्स काफी चलन में हैं। लोग हेल्दी रहने के लिए, फैंसी डाइट्स और महंगे सुपरफूड्स की तलाश में रहते हैं। लेकिन क्या वाकई सुपरफूड्स के लिए आपको इतनी मेहनत करने की जरूरत है? खाने की जिन चीजों में विटामिन्स और न्यूट्रिशन्स अधिक मात्रा में होते हैं, शरीर को बीमारियों से बचाते हैं, ताकत देते हैं, इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, उन्हें सुपरफूड्स का नाम दिया जाता है। इसके लिए आपको अलग से मेहनत करने की जरूरत नहीं है। असल में बहुत आसान तरीकों से आप अपने सिंपल खाने को सुपरफूड बना सकते हैं।
जी हां, अगर आप एक्सपर्ट की बताई इन आसान फूड हैक्स को अपनाएंगी, तो आपके सिंपल फूड में न्यू्ट्रिशन की मात्रा बढ़ जाएगी। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
दही में मिलाएं अलसी के बीज
दही को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिल सकते हैं। लेकिन अगर आप इसमें अलसी के बीज मिलाकर खाती हैं, तो इसके गुण और बढ़ सकते हैं। फ्लेक्स सीड्स या अलसी के बीजों को अगर आप भूनकर और पीसकर दही में मिलाती हैं, तो यह आंतों की सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। यह बोन हेल्थ, डाइजेशन और वजन कम करने के लिए फायदेमंद है।
दूध के साथ ले गुलकंद
दूध को सम्पूर्ण आहार माना जाता है। इसमें अगर आप गुलकंद मिलाती हैं, तो यह सुपरफूड बन जाता है। दूध में गुलकंद मिलाकर पीने से छालों में आराम मिलता है, कब्ज दूर होता है, आंखों के लिए अच्छा होता है, स्ट्रेस दूर होता है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है, उनके लिए यह वरदान है।
नारियल पानी पीने का सही तरीका
नारियल पानी और नींबू पानी दोनों ही स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे होते हैं। अगर आप नारियल पानी में कुछ बूंदे नींबू की निचोड़ कर पीती हैं, तो इसके गुण और बढ़ सकते हैं। वहीं, नारियल पानी के सब्जा के बीज डालकर पीने से मोटापा कम होता है और शरीर में अधिक न्यूट्रिशन मिलता है।
अच्छी सेहत के लिए ऐसे बनाएं रोटी
सादे आटे की रोटी तो हम सभी खाते हैं। कुछ लोग हेल्दी रहने के लिए मल्टीग्रेन आटे की रोटी भी पसंद करते हैं। अगर आप रोटी के सादे आटे में 1 चम्मच मोरिंगा पाउडर मिलाकर फिर इसकी रोटी बनाएंगी, तो इससे वजन कम होगा, इम्यूनिटी बूस्ट होगी, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा और हीमोग्लोबिन लेवल भी सुधरेगा।
हेल्दी रहने के लिए पिएं छाछ
छाछ को हेल्दी ड्रिंक माना जाता है। पाचन सुधारने से लेकर वजन कम करने तक इसके कई फायदे हैं लेकिन अगर आप इसमें भुना जीरा, काली मिर्च, अदरक और पुदीना मिलाकर पीती हैं, तो इसके गुण और बढ़ जाते हैं। इसके अलावा फल खाते वक्त उनके साथ कुछ सीड्स और नट्स लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story