लाइफ स्टाइल

खाने की ये mistakes रोक देती हैं वजन घटाने की प्रक्रिया

Ratna Netam
25 Jun 2026 5:03 PM IST
खाने की ये  mistakes  रोक देती हैं वजन घटाने की प्रक्रिया
x
कभी-कभी उल्टा वजन बढ़ा भी देती हैं।

Lifestyle लाइफ स्टाइल : वेट लॉस यानी वजन घटाने की कोशिश आजकल बहुत से लोग करते हैं, लेकिन इसके बावजूद कई लोग मनचाहा रिजल्ट हासिल नहीं कर पाते। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार इसका सबसे बड़ा कारण गलत खान-पान की आदतें और खराब लाइफस्टाइल है, जो वजन घटाने की प्रक्रिया को धीमा कर देती हैं या कभी-कभी उल्टा वजन बढ़ा भी देती हैं।

हेल्थ कोच शिवांगी देसाई ने एक पॉडकास्ट में बताया कि लोग वेट लॉस करना तो चाहते हैं, लेकिन उनकी डेली फूड हैबिट्स उन्हें आगे नहीं बढ़ने देतीं। उन्होंने कहा कि कई लोग दिन में बार-बार कुछ न कुछ खाते रहते हैं, जिससे उनका इंसुलिन लेवल बार-बार एक्टिव होता रहता है और क्रेविंग बढ़ती जाती है। इसका नतीजा यह होता है कि लोग अनहेल्दी स्नैक्स की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं और वजन घटने की बजाय बढ़ने लगता है।

शिवांगी देसाई के अनुसार, एक आम गलती यह भी है कि लोग दिन में पांच बार मील लेते हैं। इसमें ब्रेकफास्ट, मॉर्निंग स्नैक्स, लंच, इवनिंग स्नैक्स और डिनर शामिल होता है। इसके बीच में अगर कोई हल्का बिस्कुट या स्नैक भी ले लिया जाए, तो वह भी शरीर के मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन लेवल को प्रभावित करता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार खाने की आदत शरीर को फैट बर्न करने का समय नहीं देती, जिससे वेट लॉस प्रोसेस रुक जाता है।

इसके अलावा, हेल्थ कोच ने 4 ऐसे प्रमुख कारण भी बताए हैं जो वजन घटाने में बाधा बनते हैं—

1. सिटिंग प्रोफेशन (Sedentary Lifestyle)आजकल ज्यादातर लोग 8 से 9 घंटे लगातार बैठकर काम करते हैं। लंबे समय तक बैठे रहने से शरीर की एक्टिविटी कम हो जाती है और मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।

2. ज्यादा शुगर का सेवनडाइट में मीठे फूड और शुगर ड्रिंक्स की मात्रा बढ़ने से इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ता है, जो फैट जमा होने का कारण बनता है।

3. नींद की कमी (Sleep Issues)पर्याप्त नींद न लेने या देर से सोने से शरीर को रिकवरी का समय नहीं मिल पाता। इससे हार्मोनल बैलेंस बिगड़ता है और वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।

4. अनियमित लाइफस्टाइलखाने-पीने और सोने का तय समय न होना भी वजन घटाने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, अगर इन गलत आदतों को सुधार लिया जाए और लाइफस्टाइल को सही तरीके से मैनेज किया जाए, तो वेट लॉस करना काफी आसान हो सकता है। सही डाइट, नियमित एक्सरसाइज और पर्याप्त नींद वजन घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस तरह हेल्थ कोच का कहना है कि सिर्फ डाइटिंग ही नहीं, बल्कि पूरी लाइफस्टाइल को बैलेंस करना जरूरी है, तभी वेट लॉस का सही रिजल्ट मिल सकता है।

Next Story