लाइफ स्टाइल

हाथों में लगी मेहंदी में पति के नाम को लिखने के लिए ये डिजाइंस आएंगे काम, करवाचौथ के लिए हैं खास

SANTOSI TANDI
4 Oct 2023 9:51 AM GMT
हाथों में लगी मेहंदी में पति के नाम को लिखने के लिए ये डिजाइंस आएंगे काम, करवाचौथ के लिए हैं खास
x
को लिखने के लिए ये डिजाइंस आएंगे काम, करवाचौथ के लिए हैं खास
लगभग हर शुभ कार्य के समय हाथों में मेहंदी लगाई जाती है। वहीं इसे हाथों पर लगाना बेहद शुभ भी माना जाता है। हालांकि मेहंदी में आपको कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन बात जब करवाचौथ की करें तो हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए मेहंदी का डिजाइन सुहागने बहुत देख और समझकर चुनती हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि ये दिन शादीशुदाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं करवाचौथ के लिए खास नाम वाली मेहंदी के डिजाइन ताकि आप भी व्रत के दिन अपने पति के नाम को मेहंदी के जरिये अपने हाथों में सजा पायें।
भरे हाथों वाली मेहंदी
करवाचौथ के दिन अक्सर हम भरे हाथों वाली मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। इसके लिए आप इस तरह से फूल-पत्ती पैटर्न वाला जाल डिजाइन बना सकती हैं। वहीं नाम लिखने के लिए आप हाथों के बीच में इ तरह से गोला बनाकर अंदर हिंदी या इंग्लिश में अपने पार्टनर का नाम लिख सकती हैं। नाम लिखने के लिए आप सिंपल की जगह थोड़ा फैंसी स्टाइल चुनें।
मिनिमल मेहंदी डिजाइन
अगर आप ज्यादा हैवी डिजाइन पसंद नहीं करती हैं और केवल सिंपल से डिजाइन की मेहंदी अपने हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरीके से फूल-पत्ती बनाकर केवल अपने पार्टनर का नाम लिख सकती हैं। इसके साथ-साथ आप अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी से जुड़ी कोई खास चीज भी इसमें डिजाइन के रूप में बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के साथ आप हाथों की उंगलियों पर भी अपनी पसंद का डिजाइन बना सकती हैं।
उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन
आजकल केवल उंगलियों पर भी मेहंदी का डिजाइन बनाया जा रहा है। वहीं अगर आपके पति का नाम 4 से 5 अक्षरों का हैं तो उंगलियों पर भी आप नाम के एक-एक अक्षर लिख सकती हैं। इसके लिए आप इस तरह से भरी-भरी उंगलियों वाला डिजाइन बनाकर अपने पति का नाम लिख सकती हैं।
बेल मेहंदी डिजाइन
अगर आप मॉडर्न डिजाइन की मेहंदी अपने हाथों पर लगाना चाहती हैं तो इस तरीके से अपने पार्टनर का नाम हिंदी में बड़े-बड़े अक्षरों में लिख सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन के लिए आप फूल-पत्ती डिजाइन से लेकर केरी डिजाइन या पीकॉक डिजाइन भी बना सकती हैं। वहीं नाम को लिखने के लिए आप बारीक नहीं बल्कि चौड़ी रेखाएं बनाये।
Next Story