लाइफ स्टाइल

सिंपल कुर्ती के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश

SANTOSI TANDI
1 Sep 2023 5:47 AM GMT
सिंपल कुर्ती के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे स्टाइलिश
x
लुक को बनाएंगे स्टाइलिश
फेस्टिवल और शादी का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में हर कोई अपने लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट को वियर करना पसंद करता है। इनमें से कुछ ऐसी होती हैं जो डिजाइन से अपना आउटफिट क्रिएट कराती हैं। लेकिन कुछ ऐसी होती हैं जो सिंपल कपड़े पहनना सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। अगर आप भी सिंपल कुर्ती स्टाइल करती हैं तो इस बार इनके ऑप्शन को अपग्रेड करें। इससे आपका लुक भी परफेक्ट नजर आएगा। इसी के साथ आप सबसे अलग नजर आएंगी।
फ्रॉक सूट विद प्लाजो कलेक्शन में एड कर सकती हैं। इसमें थ्रेड वर्क से फूलों का डिजाइन बना हुआ है। इसी के आसपास पत्तियां बनी हैं। इसी में ऊपर की साड़ी टेस्ल लगे हुए हैं। आप भी इस तरह की कुर्ती को ट्राई कर सकती हैं ये सिंपल होती हैं लेकिन पहनने के बाद काफी यूनिक लुक क्रिएट करती हैं।
HZ Tips: इस तरीके के सूट के साथ आप ऑक्सिडाइज्ड इयररिंग्स और हाथों में बैंगल्स को वियर कर सकती हैं।
कुर्ता विद हैवी दुपट्टा
अगर आपको सिंपल ही कुर्ती स्टाइल करनी है तो इसके साथ आप हैवी दुपट्टा ट्राई कर सकती हैं। इसमें सबसे अच्छा ऑप्शन होता है स्टाइप कुर्ती विद ब्लॉक प्रिंट दुपट्टा (ट्रेंडी कुर्ती डिजाइन)। इस तरीके के सूट पहनने में काफी कंफर्टेबल होते हैं लेकिन दिखने में हैवी लगते हैं। इन्हें आप किसी भी पूजा या फिर फंक्शन में वियर कर सकती हैं। इसमें आपको और भी अलग-अलग तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, वो भी डिफरेंट कलर के साथ।
इस तरीके के सूट के साथ कानों में स्टड स्टाइल करें और हेयर स्टाइल सिंपल लगे। आपका लुक बहुत अच्छा लगेगा।
प्लीट कुर्ता विद पैंट
एक तरीके के कुर्ते को पहनकर अगर आप बोर हो गई हैं तो इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है प्लीट कुर्ता विद पैंट। इस तरीके के सूट (शॉर्ट कुर्ती डिजाइन) काफी अच्छे लगते हैं। इसमें आपको नेक की तरफ डिजाइन का ऑप्शन मिलता है। इसी के साथ थोड़ा सा वर्क स्लीव्स पर मिलता है। इसमें आपको पैंट में भी वर्क मिलेगा। ये सिंपल भी लगता है और ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट होता है।
इसके साथ आप वेब कर्ल हेयर स्टाइल और सिल्वर ज्वेलरी वियर कर सकती हैं।
इस तरीके से आप सिंपल कुर्ती के डिजाइन ऑप्शन को अपग्रेड कर सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Next Story