लाइफ स्टाइल

Diabetes का इलाज है ये देसी फ्रूट्स

Sanjna Verma
18 Aug 2024 10:32 AM GMT
Diabetes का इलाज है ये देसी फ्रूट्स
x
हेल्थ टिप्स Health Tips: गूलर एक प्रकार की जड़ी-बूटी होता है और इसके फूल का सेवन सब्जी के रूप में भी किया जाता है। इसका वानस्पतिक नाम फाइकस रेसीमोसा है। जैसा कि ये कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है, इसका सेवन कई बीमारियों के इलाज में लाभदायक है, खासतौर पर मस्कुलर पेन, डायबिटीज, हड्डियों के रोग और स्किन प्रॉब्लम में भी।
गूलर का फूल कई पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है और इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। गूलर में
Antioxidants
और एंटी-कैंसर प्रॉपर्टीज होती हैं।
इसमें कई ऐसी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम करती हैं। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं गूलर के फूल के फायदों के बारे में।
हड्डियों को मजबूत करता है
गूलर के फल में कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों से संबंधित समस्याओं का खतरा भी कम होता है।
पाचन स्वास्थ्य में सुधार करता है
गूलर के फूल फाइबर की उच्च पायी जाती है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने में भी सहायक है।
डायबिटीज को कंट्रोल रखने में मददगार है
गूलर का फल शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि यह शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है
गूलर के फल में विटामिन सी और अन्य Antioxidants
होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करते हैं और कई इंफेक्शन से बचाव में भी मददगार है।
सजन में राहत देता है
गूलर के फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, इसलिए इसका सेवन सूजन और दर्द को कम करने में भी सहायक हो सकता है। यह गठिया और जोड़ों के दर्द में भी राहत प्रदान कर सकता है।
Next Story