लाइफ स्टाइल

हर रोज अखरोट खाने से शरीर में होते हैं ये बदलाव

Manish Sahu
26 Sep 2023 3:25 PM GMT
हर रोज अखरोट खाने से शरीर में होते हैं ये बदलाव
x
लाइफस्टाइल: अखरोट अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। कई लोग इसे ब्रेन फूड के नाम से भी जानते हैं क्योंकि इसका शेप दिमाग के जैसा होता है। ये विटामिन, खनिज और हेल्दी फैट्स का एक पौष्टिक स्रोत है। अगर आप हर रोज एक मुट्ठी अखरोट का सेवन करें तो इससे आपको कई सारे फायदे मिल सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक अगर आप रोजाना भीगे हुए अखरोट से दिन की शुरुआत करते हैं तो इससे आप अपने हेल्थ में कई सारे बदलाव महसूस कर सकते हैं। इस बारे में विस्तार से जानकारी दे रही हैं डायटीशियन प्रियंका जायसवाल
हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
एक्सपर्ट के मुताबिक अखरोट हार्ट के लिए हेल्दी है इसमें सोडियम संतृप्त वसा और ट्रांस वसा कम होती है। अखरोट में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और फाइबर के दैनिक मूल्यों का कम से कम 10 फीसदी होता है। यह लिपिड पैनल पर भी पॉजिटिव प्रभाव डालता है। इससे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद
अखरोट का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है इससे याददाश्त के साथ-साथ मस्तिष्क के कार्य प्रणाली पर भी पॉजिटिव असर पड़ता है रोजाना अखरोट खाने से सूजन को कम करने और फ्री रेडिकल को दूर रखने में मदद मिल सकती है। यह मुक्त कम कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं और समय के साथ अल्जाइमर रोग और डिमेंशिया का कारण बन सकते हैं, ऐसे में अगर आप अखरोट खाते हैं तो आपके कॉग्निटिव फंक्शन में सुधार हो सकता है।
तनाव दूर करने में मददगार
अखरोट के सेवन से आपको तनाव और स्ट्रेस से छुटकारा मिल सकता है। ये मेलाटोनिन, फोलेट, विटामिन ई और पॉलीफेनोल्स सहित न्यूरो सपोर्ट कंपाउंड से भरपूर होते हैं। इससे नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है और ऐसे आप स्ट्रेस मुक्त और खुद को शांत महसूस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-PCOS के लक्षण होंगे कम, नारियल पानी में मिलाकर पिएं यह खास चीज
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
अखरोट गट हेल्थ में सुधार कर पाचन को दुरुस्त करता है। इसमें प्रीबायोटिक के तरह काम करने की क्षमता होती है जो आपके पेट के स्वास्थ्य में सुधार कर सकता है। वहीं इसमें फाइबर की भी मात्रा होती है जिससे डाइजेशन मजबूत होता है। कब्ज जैसी शिकायत नहीं होती है।
Next Story