लाइफ स्टाइल

आंवले के सेवन से दूर हो सकती है लीवर की ये बड़ी परेशानियां...जाने इसके हैरान कर देने वाले फायदे

Subhi
25 Feb 2021 3:41 AM GMT
आंवले के सेवन से दूर हो सकती है लीवर की ये बड़ी परेशानियां...जाने इसके हैरान कर देने वाले फायदे
x
लिवर हमारे शरीर का अहम हिस्सा है। एक स्वस्थ लिवर आपको कई बीमारियों से बचाता है।

लिवर हमारे शरीर का अहम हिस्सा है। एक स्वस्थ लिवर आपको कई बीमारियों से बचाता है। ये कार्बोहाइड्रेट को स्टोर करने से लेकर प्रोटीन बनाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में अहम भूमिका निभाता है। अगर लिवर में किसी भी तरह की कोई दिक्कत होती है तो इसका असर शरीर के बाकी अंगों पर पड़ने लगता है। अगर आप लिवर को स्वस्थ और हेल्दी रखना चाहते हैं तो डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें। ये ना केवल आपके लिवर को हेल्दी रखेंगी बल्कि कई बीमारियों से भी आपका बचाव करेंगी।

आंवला लिवर को रखेगा हेल्दी
अगर आप अपने लिवर को हेल्दी रखना चाहते हैं तो डाइट में आंवले को शामिल करें। आंवला एंटी ऑक्सीडेंट्स, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है। ये ना केवल लिवर को स्वस्थ रखेगा बल्कि पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है।
जानिए आंवले को किन तरीकों से आप डाइट में कर सकते हैं शामिल
जूस में करें इस्तेमाल
जूस पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। आप आंवले को जूस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। ये पीने में आपको थोड़ा कड़वा जरूर लगता सकता है। इसलिए आप चाहे तो इसमें पानी भी मिला सकते हैं।
चटनी बनाकर खाएं
आंवले की चटनी भी बहुत स्वादिष्ट होती है। इसे बनाने के लिए आप आंवले के अलावा इसमें हरी धनिया, हरी मिर्च और नमक मिलाकर पीस लें। इसे आप खाने के साथ खा सकते हैं।
अचार के रूप में करें सेवन
अगर आप आंवले का जूस या फिर चटनी खाना पसंद नहीं करते तो आप इसे अचार के रूप में भी खा सकते हैं। आंवले में पाया जाने वाला पोषक तत्व शरीर और लिवर दोनों के लिए अच्छा होता है।
चाय
अगर आप चाय के शौकीन हैं तो आप आंवले को चाय में डालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए बस आप सूखे आंवले को पानी में रातभर भिगोकर रखिए। अगले दिन सुबह उससे चाय बनाएं।






Next Story